रविवार, 19 जुलाई 2026

Cultural News Varanasi 19 july 2026: शिव स्वरांजलि का प्रथम ऑडिशन राउंड हनुमान प्रसाद पोद्दार भवन में 26 July को होगा आयोजित

सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा व उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच देने की तमन्ना

dil india live (Varanasi). वाराणसी में ॐ शिवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले भव्य रिएलिटी शो "शिवा स्वरांजलि 2026 - Where Talent Meets Stardom" के अंतर्गत प्रथम ऑडिशन राउंड का आयोजन 26 जुलाई 2026, शनिवार को हनुमान प्रसाद पोद्दार भवन, दुर्गाकुंड,वाराणसी में किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य "सुर से सेवा तक" के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और उभरती हुई प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।इसमें अर्ध-शास्त्रीय फ़िल्मी गायन के लिए 16-40 आयु वर्ग के कलाकार भाग ले सकते हैं

ॐ शिवा फाउंडेशन के सचिव चंदन चटर्जी ने बताया कि इस वर्ष शिव स्वरांजलि को और भी विशाल स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। व्यापारी नेटवर्क के साथ आउटरीच पार्टनरशिप के बाद इस कार्यक्रम को देश भर में पहुंचाया जाएगा। ग्रैंड फिनाले ३१ अक्टूबर को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है जिसमे धुरंधर फ़िल्म के प्रख्यात गायक श्री शहज़ाद अली सेलिब्रिटी एवं जज के रूप में शामिल होंगे उनके साथ इंडियन आइडल और ज़ी सारेगामा के कुछ अन्य कलाकार भी शिरकत करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: