कल होंगे पितरकुंडा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक
- Mohd Rizwan
dil india live (Varanasi). Samajwadi party (समाजवादी पार्टी) के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता इब्राहिम खान (Ibrahim Khan) का बुधवार को इंतकाल हो गया है। मुलायम सिंह यादव के नज़दीकी रहे इब्राहिम खां को कल सुबह 10:00 बजे मस्जिद हकीम सलामत अली के पीछे पितरकुंडा में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। नमाज़-ए-जनाज़ा पितरकुंडा ईदगाह हकीम सलामत अली में अदा की जाएगी। इब्राहिम खां के परिवार से जुड़े समाजिक कार्यकर्ता अज़ीज़ वकार खान ने बताया कि इब्राहिम खां सपा के बनारस में संस्थापक सदस्यों में थे और मुलायम सिंह उन्हें बहुत मानते थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें