राहुल गांधी को कांग्रेस ने बताया भविष्य का प्रधानमंत्री
कांटा गया बीस किलो का केक, जुटे कांग्रेसी
dil india live (Varanasi). पालीकोठी में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उपाध्यक्ष सैयद हसन अंसारी और अफरोज अंसारी के नेतृत्व में जननायक कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी जी का 56 वां जन्मदिन 20 किलो का केक काट कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर दोनों उपाध्यक्षों ने कहा कि आज हम सभी कांग्रेस जनों ने अपने महबूब नेता युवा दिलों की धड़कन देश के भविष्य के प्रधानमंत्री राहुल गांधी का 56 वां जन्मदिन 20 किलो का केक काट कर मनाया गया। राहुल गांधी ऐसे व्यक्तित्व के धनी है जो बहुत ही कम राजनेताओं में होती है । राहुल गांधी का जन्म नई दिल्ली में हुआ उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा नई दिल्ली और दो स्कूल से की उच्च शिक्षा हॉवर्ड युनिवर्सिटी से और M fil की डिग्री कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से की। राजनीति में आने से पहले उन्होंने लंदन के एक मैनेजमेंट काउंसलिंग फर्म में और भारत में अपनी खुद की टेक्नोलॉजी कंपनी में काम किया। उनका व्यक्तित्व यह दर्शाता है कि वो एक आम आदमी की तरह देश की जनता से घुल मिल कर देश के लिए काम करते है । 2004 में वो पहली बार अमेठी से सांसद हुए उसके बाद से कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साथ कई पदों पर रह कर पार्टी की और देश की जनता की सेवा कर रहे है । हम सब सौभाग्य शाली है कि हम सब को राहुल गांधी जी के रूप में एक शानदार नेता मिला है जो हम सब का नेतृत्व कर रहे है। जन्म दिन कि कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया।
इनकी रही खास मौजूदगी
सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, अफरोज अंसारी, हसन अंसारी, गुलशन अली पार्षद, रमज़ान अली पार्षद, हाजी ओकास अंसारी पार्षद पति, बेलाल अंसारी पार्षद, तुफैल अंसारी पार्षद, राज खान पार्षद, साजिद अंसारी पूर्व पार्षद, शौकत पप्पू, शाहिद सलीम, वसीम अंसारी, महमूदुल हई, फसाहत हुसैन बाबू, सतनाम सिंह, विनीत चौबे, मेराज, अंजुम इस्लाम, हाजी सोहेल, जलालुद्दीन बाबा, बदरे आलम, अनवार अहमद पप्पू, मनीष मलेरिया, ओमप्रकाश ओझा, यासीन, सलीम उस्ताद, आजम अंसारी, सुरेन्द्र कन्नौजिया, इरफान सहित काफी लोग मौजूद थे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें