मंगलवार, 2 जून 2026

Varanasi Main Hoga सिंगिंग टैलेंट प्रोग्राम ‘शिवा स्वरांजलि’ स्क्रीनिंग 26 जुलाई से

रुद्राक्ष में होगा ‘शिवा स्वरांजलि’ का ग्रैंड फिनाले

dil india live (Varanasi). वाराणसी शहर और आसपास के क्षेत्रों में छिपी गायन प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ओम शिवा फाउंडेशन द्वारा सिंगिंग टैलेंट प्रोग्राम ‘शिवा स्वरांजलि’ का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 31 अक्टूबर 2026 को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा में होगा।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उभरते कलाकारों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। वाराणसी की समृद्ध संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए यह पहल की जा रही है।

प्रतियोगिता में 16 से 40 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता की थीम ‘राग आधारित फिल्मी गीत’ रखी गई है। प्रतिभागियों को भारतीय शास्त्रीय संगीत की झलक के साथ अपनी गायन कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

प्रतियोगिता की पहली स्क्रीनिंग 26 जुलाई, दूसरी 30 अगस्त और तीसरी 27 सितंबर को आयोजित होगी। इसके बाद 25 अक्टूबर को सेमीफाइनल तथा 31 अक्टूबर को ग्रैंड फिनाले संपन्न होगा।

आयोजक दीपक श्रीवास्तव के अनुसार यह आयोजन स्वर कोकिला आशा भोसले की स्मृति एवं दिव्यांगजनों की सेवा को समर्पित है। कार्यक्रम के माध्यम से कलाकारों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया जाएगा।

 

कोई टिप्पणी नहीं: