शिवा स्वरांजलि" सुर, सेवा, समर्पण और संरक्षण का है संगम
dil india live (Varanasi). संगीत केवल एक कला नहीं, यह आत्मा की भाषा है जो बिना शब्दों के सीधे हृदय को स्पर्श करती है। संगीत हमारे जीवन में आनंद, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। विश्व संगीत दिवस के इस सुरम्य अवसर पर ओम शिवा फाउंडेशन, वाराणसी गर्व के साथ अपनी राग आधारित फिल्मी गीत- संगीत यात्रा के टाइटल सॉन्ग "शिवा स्वरांजलि" को लॉन्च करने की घोषणा करता है।
"शिवा स्वरांजलि" सुर, सेवा, समर्पण और संरक्षण का संगम है। यह गीत भगवान शिव की स्तुति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है - "एक वृक्ष लगाएं, शिव सेवा निभाएं"।
ओम शिवा फाउंडेशन के संरक्षक कौशलपति शर्मा जी ने बताया "इस गीत के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि हर भक्त के हृदय में शिव भक्ति जगे और हर नागरिक पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्य को समझे। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि आज विश्व संगीत दिवस पर इस गीत को सुनें और शिव भक्ति की लहर से जुड़ें।"
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें