अशरफ़ अंसारी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर चिराग़ पासवान ने दी बधाई
dil india live (Patna)। बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव- 2026 में निर्विरोध निर्वाचित होने पर अशरफ अंसारी को लोजपा (रामविलास) के अगुवा चिराग़ पासवान ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश शेयर किया और लिखा, अशरफ अंसारी आपकी जीत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रति आपका समर्पण, संगठन को मजबूत बनाने में आपका निरंतर योगदान का परिणाम है।
आपका निर्विरोध निर्वाचन न केवल आपके लंबे सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की स्वीकृति है, बल्कि समावेशी राजनीति और जनसेवा के प्रति आपकी निष्ठा का भी सम्मान है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप बिहार विधान परिषद में जनता की आकांक्षाओं, वंचित वर्गों की अपेक्षाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाते हुए जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आपके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मेरी ओर से पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें