मंगलवार, 2 जून 2026

VKM Varanasi में बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं ने लगाया Art Exhibition

प्रशिक्षु कलाकारों के कैनवास पर दिखा वाराणसी का घाट सौंदर्य

चटक एक्रेलिक रंगों की कृतियों में दिखाई दिया तीनों टोन

dil india live (Varanasi). वसंत कन्या महाविद्यालय (VKM) कमच्छा, वाराणसी के चित्रकला विभाग (Painting Dipartment) द्वारा चित्रांकन-दी आर्ट क्लब के तहत बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्राओं द्वारा चित्रों की प्रदर्शनी आयोजित की गयी। प्रदर्शनी का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में प्रेरणा राय एवं शिवानी कुमारी ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। चित्रों के मुख विषयों में देवी- देवताओं, प्रकृति और पर्यावरण के साथ ही थियोसोफिकल सोसाइटी के प्रांगण की दृश्य सुन्दरता तथा वाराणसी के घाट सौंदर्य के दृश्यों को कैनवास पर एक्रेलिक रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। चटक एक्रेलिक रंगों की कृतियों में तीनों टोन साफ दिखाई दे रहा था।




 

चित्रित कृतियों में रेखांकन व लीनो कट, वुड कट द्वारा प्रिंट मेकिंग तकनीक में बनाये गये चित्र भी कला रसिकों को लुभाने में सफल रहे। चित्रों को कला प्रेमियों ने दिल की गहराईयों से सराहा। प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने दोनों छात्राओं के निर्मित चित्रों की अत्यधिक प्रशंसा की और इन प्रशिक्षु कलाकारों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 

इनका रहा ख़ास योगदान 
छात्राओं द्वारा सृजित चित्र प्रदर्शनी का आयोजन चित्रकला विभाग की शिक्षिकाओं डॉ. दीक्षा जायसवाल, डॉ. वर्षा सिंह एवं डॉ. नेहा वर्मा के निर्देशन में किया गया। इस प्रदर्शनी में डॉ. सीमा वर्मा, डॉ. प्रीति विश्वकर्मा, डॉ. प्रियंका एवं राज लक्ष्मी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

 

कोई टिप्पणी नहीं: