शनिवार, 20 जून 2026

BHU Varanasi की 28 UP Girls बटालियन NCC का समापन समारोह संपन्न

कैडेट्स हर चुनौतियों का डट कर सामना करने को तैयार-कर्नल जी. पी. सिंह

dil india live (Varanasi). काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी (BHU, Varanasi) स्थित 28 यूपी गर्ल्स बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (10 जून 2026 से 19 jun 2026) तक सफलतापूर्वक चला। इस 10 दिनों के संचालित शिविर में विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से लगभग 425 कैडेट्स की उपस्थिति तथा उनके अनुशासित समागम ने इस समापन समारोह को सफल बना दिया। समापन समारोह में हिस्सा लेने वाली कैडेट्स के हौसले, जज्बे और अनुशासन ने यह साबित कर दिया कि हमारे देश के विभिन्न हिस्सों से आई ये कैडेट्स हर चुनौतियों का डट कर सामना करने को तैयार हैं। 

इस मौके पर कर्नल जी. पी. सिंह ने कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नेतृत्व विकास और राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त पाठशाला है । कैडेट्स को अपने मूल उद्देश्यों, कर्तव्यों एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति सजग रहना होगा। एकता और अनुशासन के पथ पर अग्रसर युवा शक्ति, राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं। सभी कैडेट्स भविष्य में भी इसी उत्साह, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना के साथ निरन्तर प्रगति के नए आयाम को स्थापित करें।

शिविर के दौरान कठोर प्रशिक्षण, फायरिंग, ड्रिल, कैंप फायर और आपदा प्रबंधन जैसी गतिविधियों ने इन कैडेट्स को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाया। 

इन संस्थानों की छात्राएं रहीं उपस्थित 
इस वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस, वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट, निवेदिता शिक्षा सदन, सनबीम वरुणा, सनबीम भगवानपुर, धीरेंद्र महिला महाविद्यालय, जीजीपीजीसी गाजीपुर तथा एल सीजीआई सी गाजीपुर सहित विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान सम्मिलित रहे।

 प्रतियोगिताएं एवं संस्कृतिक कार्यक्रम

शिविर के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं संस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सांस्कृतिक गतिविधियों तथा ग्रुप डांस, चित्रकला, स्किट, गीत संगीत जैसी गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, भारतीय संस्कृति एवं आपसी सौहार्द की भावना को भी प्रोत्साहित किया गया। 

इनकी रही खास मौजूदगी 

शिविर का संचालन एवं प्रशिक्षण कर्नल जी पी सिंह, वरिष्ठ जीआइसी अनिता कुमारी, वरिष्ठ जीसीआई श्रुति श्रीवास्तव, जीसीआई सुशीला वर्मा, एएनओ लेफ्टिनेंट डा. विभा सिंह, सीटीओ सपना झा, सीटीओ बबीता यादव, सीटीओ सीता सुंदर तथा सीटीओ सावित्री, जेसीओ दीपू एवं भास्कर वर्मा,  सूबेदार मेजर संजय कुमार पांडे, सूबेदार मेजर इंदर प्रसाद गुरुंग के कुशल मार्गदर्शन एवं निगरानी में संपन्न हुआ। समारोह के समापन शिविर के निर्विघ्न संपन्न होने का अवसर केवल एक पड़ाव नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। इन एनसीसी कैडेट्स ने सिद्ध किया कि नारी सिर्फ अपने घर - परिवार को ही नहीं , बल्कि पूरे राष्ट्र को नई दिशा देने की क्षमता रखती हैं। यह वार्षिक शिविर सभी की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता का एक स्वर्णिम अध्याय रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: