शनिवार, 13 जून 2026

Hazrat mushkil aasan Shah Baba भर दे झोली मेरी....

सैयद जलालुद्दीन शाह के उर्स में गूंजती रही शायरों के नातिया कलाम की मिठास





Mohd Rizwan 

dil india live (Varanasi). Varanasi में हज़रत सैयद शेख जलालुद्दीन शाह उर्फ हज़रत मुश्किल आसान शाह (Hazrat mushkil aasan Shah) बाबा का दो दिनी सालाना उर्स पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जा रहा है। अब्दुल हलीम गुलशेरी की अगुवाई में उर्स शुरू हुआ था। पीडब्लूडी रोड कटिंग मेमोरियल इंटर कालेज परिसर स्थित बाबा का दर नूरानी कलाम की आवाज से गुलज़ार था जहां लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ था। इस दौरान सुबह फजर की नमाज के बाद मौजूद लोगों ने पाक कुरान की तेलावत की। कुरानख्वानी का सिलसिला जोहर की नमाज के बाद तक चलता रहा। उर्स के दौरान लंगर का तबर्रुक का मौजूद लोगों ने लुत्फ उठाया। 

हजरत सैय्यद शैख जलालुददीन उर्फ मुश्किल आसान शाह (Hazrat mushkil aasan Shah) रहमतुल्लाह अलैह का यह उर्स ज़ेरेसरपरस्ती हुजूर साहिबे सज्जादा सूफी ख्वाजा दिल बहार हसन शाह की अगुवाई में मनाया जा रहा है। उर्स में बाबा का आस्ताना विद्युतीय रौशनी से जगमगा रहा है। आज चादरपोशी व महफिले समां का आयोजन किया गया है। बाद नमाजे ईशा हल्काए जिक व महफिले समां व बरोज इतवार बाद नमाजे फजर कुल शरीफ होगा। इससे पहले बाद नमाज फज्र पाक कुरान की तेलावत की गई तो बाद नमाज़ जोहर लंगर में अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ा। 


इन शायरों के कलाम की रही गूंज

इससे पहले मिलाद मग़रिब की नमाज के बाद हुआ व बाद नमाज ईशा नातिया मुशायरा व गुस्ल का एहतमाम किया गया। अब्दुल हलीम गुलशेरी की अगुवाई में हुए नातिया मुशायरे में मशहूर शायर अहमद आज़मी, मुख्तार बनारसी, शमीम गाजीपुरी, निज़ाम बनारसी, नवाब बनारसी आदि शायरों ने कलाम पेश किया। देर रात तक आस्ताने पर शायरों के कलाम की मिठास गूंज रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं: