सैलानियों को लुभा रहा कसौली का सनसेट पॉइंट
dil india live (Shimla). इस उमस भरी और चिपचिपी गर्मी से निजात के लिए देश दुनिया के पर्यटक हिमाचल प्रदेश की हसीन वादियां का रुख कर रहे हैं। सैलानियों (पर्यटकों) के लिए हिमाचल की वादियां स्वर्ग सरीखी मानी जाती हैं। इन दिनों मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से राहत की तलाश में Himachal Pradesh के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों में भारी संख्या में देश के कोने-कोने से लोग यहां पहुंचे हुए हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर शांत घाटियों तक, यहाँ घूमने के लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। बनारस के वरिष्ठ पत्रकार उत्पल मुखर्जी भी Himachal में हैं। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से आए सैलानियों से विस्तार से बातचीत की।
यहां जानिए क्या बोलें सैलानी
दिल्ली से आई पर्यटक शर्मिष्ठा ने बताया कि, उनके राज्य में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऐसे में Himachal Pradesh के कसौली का सुहावना मौसम उन्हें काफी राहत दे रहा है। उन्होंने कहा कि यहां गर्मियों में भी ठंडक का एहसास होता है, जो मैदानी इलाकों में संभव नहीं है।
लखनऊ से पहुंचे राजीव शुक्ला ने बताया कि, हमारे यहां गर्मी है और बच्चे Himachal Pradesh के कसौली के सनसेट पॉइंट घूमने की जिद्द कर रहे थे, इसके चलते परिवार लेकर यहां पर आए यहां का वातावरण अत्यंत सुखद है। बता दे की इन दिनों उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे मैदानी इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जबकि इसके विपरीत Himachal Pradesh के पहाड़ी इलाके जैसे कसौली में पारा 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है। कसौली का यह खुशनुमा मौसम सैलानियों को खूब रास आ रहा है। कसौली के प्रसिद्ध मालरोड, हेरिटेज मार्केट और सनसेट पॉइंट पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग ठंडी हवाओं के बीच मौज-मस्ती करने के साथ ही रील बनाते और सेल्फी पोज देते नज़र आएं।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें