मंगलवार, 16 जून 2026

CMO Varanasi से मिलें Hindu सेवा सदन के पदाधिकारी

सीएमओ ने आयुष्मान योजना जल्द शुरू होने का दिया आश्वासन


dil india live (Varanasi). वाराणसी में हिन्दू सेवा सदन चिकित्सालय के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को शहर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिष्टाचार भेंट की। दुर्गाकुण्ड स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में चिकित्सालय के सचिव राजेन्द्र मोहन साह एवं कार्यकारिणी सदस्य अनिल सर्राफ ने चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार का अंगवस्त्र एवं स्मारिका भेंट कर स्वागत किया।

इस मौके पर अस्पताल के पदाधिकारियों द्वारा में मरीजों के निःशुल्क इलाज के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना की सुविधा शुरू करने की आवश्यकता बतलाई, जिसे चिकित्साधिकारी ने जल्द से जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में मात्र 700 रुपये में डायलिसिस, टीबी रोगों की मुफ्त दवा, निःशुल्क होम्योपैथ एवं आयुर्वेदिक दवाएँ दी जाती है। इसके साथ ही शहर के मध्य में मेडिसिन, आयुर्वेदिक, सर्जरी, दन्त, नेत्र, स्त्री एंव प्रसूति रोग, डायलिसिस विभाग, नाक, कान गला, बाल रोग, चर्म रोग, प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुर्वेदिक पंचकर्म विभाग, अल्ट्रासाउण्ड विभाग, एक्सरे विभाग, पैथालॉजी विभाग, एन. आई. सी० यू० विभाग, फिजियोथिरेपी, आपातकालीन चिकित्सा जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध है। ऐसे में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना की सुविधा मरीजों को मिल जाये तो निश्चित तौर पर बड़े अस्पतालों का बोझ कम हो जाएगा। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एस.एन कन्नौजिया भी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: