सोमवार, 15 जून 2026

Hazrat Hardam Shah baba के उर्स में उमड़ा हुजूम

बाबा के दर पर अमन व मिल्लत की दुआएं, देश की तरक्की को उठें दुआ में हाथ


Varanasi (dil India live)। हज़रत सैय्यद वलीउल्लाह शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह (हरदाम शाह बाबा) का सालाना उर्स पूरी अकीदत के साथ सम्पन्न हो गया। बाबा का भूवनेश्वर नगर कालोनी स्थित दर पर अकीदतमंदों का हुजूम मगरिब की नमाज़ के बाद उमड़ा हुआ था। लोगों ने दूर दराज से पहुंच कर बाबा के उर्स में अपनी न सिर्फ हाजिरी लगाई बल्कि बाबा के दर पर लगे मेले का भी लुत्फ उठाया।



शनिवार की रात भर उर्स में मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किया। दोनों वर्ग के तमाम लोगों ने अकीदत के साथ बाबा के दर पर फातेहा पढ़कर मन्नतें व मुराद मांगी। यूं तो भूवनेश्वर नगर कालोनी स्थित आस्ताने पर उर्स फजर की नमाज़ के बाद से ही शुरू हो गया था मगर मगरिब बाद कुल शरीफ और चादरपोशी के साथ उर्स अपने शबाब पर पहुंच गया। इस दौरान बाबा से अकीदत रखने वाले दोनों मज़हब के जायरीन मन्नतें वह मुराद मांगते दिखाई दिए। देर रात तक लोगों का हुजूम बाबा के दर पर उमड़ा हुआ था। सुफियाना कलाम फिज़ा में मिठास घोल रहा था। आखिर में बाबा के दर पर गुसल, फातेहा, गुलपोशी, चादरपोशी के साथ ही मुल्क में अमन और मिल्लत व कौम की भलाई के लिए दुआएं भी मांगी गई।

कोई टिप्पणी नहीं: