राजघाट पुल बंद होने से कट जाएगा वाराणसी-चंदौली का सीधा संपर्क
Mohd Rizwan
dil india live(Varanasi). वाराणसी में अंग्रेजों के समय में बना राजघाट पुल (Rajghat Bridge) मरम्मत के लिए रविवार की रात से कार्य शुरू हो रहा है, ऐसे में डीडीयू जंक्शन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पुल पर किसी भी प्रकार का आवागमन Rajghat Bridge पर प्रतिबंधित रहेगा। पीडब्ल्यूडी तकरीबन 60 दिनों तक Rajghat Bridge पर कम करेगा। ऐसे में कई ऐसे वैकल्पिक रास्ते हैं जिससे लोग आसानी से आवागमन कर सकते हैं। हालांकि, दूरी थोड़ी पहले से बढ़ जाएगी।
दरअसल वाराणसी में इस दूर दराज से लाखों की संख्या में यात्री, व्यापारी, धार्मिक पर्यटक शहर घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में कई बार वाराणसी कैंट का टिकट न मिलने पर वह डीडीयू जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करते हैं और लौटने के लिए भी डीडीयू जंक्शन का सहारा लेते हैं, लेकिन 14 जून से रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक (13 अगस्त) तक राजघाट पुल (Rajghat Bridge) बंद रहेगा। Rajghat Bridge रामनगर, मुगलसराय, डीडीयू जंक्शन और चंदौली को जोड़ने वाला सबसे व्यस्ततम शॉर्टकट रास्ता है, लेकिन अब 60 दिनों राजघाट पुल ब्लॉक लिए जाने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ने वाली है।
जिन यात्रियों और श्रद्धालुओं की ट्रेन डीडीयू जंक्शन से है, वे कैंट रेलवे स्टेशन से लंका और वहां से रामनगर-सामने घाट ब्रिज को पार करके डीडीयू जंक्शन पहुंच सकते हैं। हालांकि, राजघाट पुल से यह रास्ता में महज 12 किलोमीटर का ही है, लेकिन रामनगर-सामने घाट ब्रिज से होकर जाने में करीब 20 से 22 किलोमीटर की दूरी पड़ेगी। ऐसे में यात्रियों को अपनी जेब पहले से ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है। ऐसे ही डीडीयू जंक्शन से पड़ाव और रामनगर होते हुए सामने घाट पुल से लंका होते हुए लोग वाराणसी जंक्शन पहुंच सकते हैं।
संदहा चौराहे से रिंग रोड होकर आएं
जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया जैसे जिलों से आने वाले लोगों के लिए चंदौली में प्रवेश रिंग रोड के जरिए कर सकते हैं। संदहा चौराहे से रिंग रोड होते हुए लोग चंदौली के अलीनगर क्षेत्र के पंचफोड़वा इलाके में नई दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाईवे पर उतरकर आसानी से चंदौली और डीडीयू जंक्शन पहुंच सकते हैं। वहीं, डीडीयू जंक्शन से काशी में आने के लिए विश्व सुंदरी पुल होते हुए डाफी के रास्ते शहर में प्रवेश किया जा सकता है। चंदौली के सकलडीहा जैसे इलाकों में जाने के लिए चंद्रा चौराहे से बलुआ मार्ग होते हुए लोग आसानी से जा सकते हैं।
जानिए क्या बोलें अधिकारी
अधिकारियों ने बताया है कि राजघाट पुल काफी पुराना है और ऐसे में उसकी मरम्मत की अत्यंत आवश्यकता थी। इसलिए 60 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस की माने तो पीडब्ल्यूडी विभाग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक युद्ध स्तर पर काम करके इसके मरम्मत का कार्य पूरा करेगा। हालांकि, उन्होंने बताया है कि इस दौरान पैदल आने जाने वाले लोगों को अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले जनवरी में पुल को बंद किया गया था, लेकिन ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के कारण काम को रोक दिया गया।
ये है हेल्पलाइन नंबर
अधिकारियों ने बताया कि के इस बार कई वैकल्पिक रास्ते खुले हैं, ऐसे में उम्मीद है कि पहले की तरह असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। ट्रैफिक कंट्रोल रूम को 7839856994 और हेल्पलाइन नंबर 7317202020 पर कॉल करके किसी भी दुश्वारियों की जानकारी दे सकते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत सहायता करेगी।
अधिकारियों ने बताया कि के इस बार कई वैकल्पिक रास्ते खुले हैं, ऐसे में उम्मीद है कि पहले की तरह असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। ट्रैफिक कंट्रोल रूम को 7839856994 और हेल्पलाइन नंबर 7317202020 पर कॉल करके किसी भी दुश्वारियों की जानकारी दे सकते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत सहायता करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें