शुक्रवार, 19 जून 2026

Rotaryan Rajesh Gupta लगातार 6 वीं बार बने District Blood Donetion चेयरमैन

5 वर्षों में रोटरी के माध्यम से 11,000 से अधिक यूनिट कराया है रक्तदान

3,000 से अधिक नए रक्तदाताओं को किया प्रेरित


dil india live (Varanasi). रोटरी क्लब ब्लड एंड ऑर्गन डोनर्स वाराणसी के चार्टर प्रेसिडेंट एवं काशी रक्तदान नेत्रदान कुटुंब समिति, वाराणसी के फाउंडर सेक्रेटरी Rajesh Gupta (राजेश कुमार गुप्ता) को लगातार छठी बार डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनेशन चेयरमैन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोटरी मंडल 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर Poonam Gulati ने सत्र 2026-27 के लिए उन्हें रक्तदान के साथ-साथ अंगदान जागरूकता अभियान का दायित्व भी सौंपा है।

कोटवा, कपिलधारा निवासी Rajesh Gupta ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस वर्ष उनके नेतृत्व में मंडल के 101 रोटरी क्लब कार्य करेंगे। उन्होंने नए सत्र के लिए संकल्प लेते हुए बताया कि वर्ष भर में विभिन्न रक्तदान शिविरों के माध्यम से 5,001 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इसके साथ ही अंगदान एवं देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 501 विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विद्यार्थियों एवं युवाओं को रक्तदान, अंगदान एवं देहदान के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। Rajesh Gupta ने बताया कि नए रोटरी सत्र में मंडल 3120 के अंतर्गत 1,001 नए रक्तदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी क्लबों के सहयोग से यह लक्ष्य अवश्य प्राप्त किया जाएगा।

वाराणसी रीजन के ब्लड डोनेशन चेयरमैन अमित गुजराती के नेतृत्व में रक्तदान एवं अंगदान जागरूकता कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जाएगा। पिछले पांच वर्षों में Rajesh Gupta के नेतृत्व में रोटरी के माध्यम से 11,000 से अधिक यूनिट रक्तदान कराया जा चुका है तथा 3,000 से अधिक युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा की इस मुहिम से जुड़ने का गौरव प्राप्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं: