Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion News, political news, Varanasi और UP की ताजा खबरें।
बुधवार, 25 सितंबर 2024
DAV में साइबर सिक्योरिटी पर वैल्यू एडेड कोर्स का शुभारंभ आज
Varanasi (dil India live)। डीएवी पीजी कॉलेज के यूजीडीसीए कंप्यूटर सेंटर के तत्वावधान में आज गुरुवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत साइबर सिक्योरिटी पर एक सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ करने जा रहा है। यह कोर्स कॉलेज में संचालित वैल्यू एडेड सर्टिफिकेट कोर्स के तहत 'साइबर सिक्योरिटी एंड प्रिवेंशन फ्रॉम साइबर क्राइम' नाम से शुरू किया जा रहा है। कोर्स समन्वयक डॉ. शान्तनु सौरभ ने बताया कि इसका विधिवत शुभारंभ एसएमएस, वाराणसी के कंप्यूटर सेंटर के समन्वयक एवं एसोसिएट प्रोफेसर आनंद प्रकाश दुबे करेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के मंत्री /प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव एवं कार्यकारी प्राचार्य प्रो.सत्यगोपाल भी उपस्थित रहेंगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें