सोमवार, 2 सितंबर 2024

Varanasi की आर्या रूस रवाना, ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में लेंगी हिस्सा


Varanasi (dil India live)। काशी की आर्या झा व्लादिवोस्टोक, रूस  में आयोजित ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम में हिस्सा लेने रवाना हो गई है। आर्या झा WOSY फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करेंगी। 3 से 6 सितंबर तक रूस  के व्लादिवोस्टॉक में आयोजित हो रहे रॉस कॉंग्रेस और फ्रैंड्स ऑफ लीडरशिप फॉर ईस्टर्न  इकनॉमिक फोरम में भारतीय प्रतिनिधि के रूप मे हिस्सा लेंगी। 

इससे पूर्व आर्या ने Y20 में सेक्रेटरी (कम्युनिकेशन) के रूप में अपनी सफल भूमिका निभाई है। सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारत में अध्ययन के लिए आने वाले विदेशी छात्रों के लिए वे प्रेरणास्रोत हैं। भारतीय संस्कृति से परिचय करवाने के लिए आर्या झा निरंतर विदेशी छात्रों के मध्य प्रयत्नशील रहती हैं। वे मानती हैं कि पृथ्वी हम सभी की है। इसलिए उसका शोषण और दोहन नहीं संरक्षण करना आवश्यक है। जल,थल और वायु को हमें अपने उपभोग पर नियंत्रण कर बचाना होगा। मानवता की रक्षा के लिए वसुधा को कुटुंब मानते हुए जैविक और प्राकृतिक विकास के बारे मे सोचना होगा। बुद्ध और गांधी की शिक्षा को हमे अपनाना होगा। पूर्वाग्रह से ग्रसित हुए बिना एकजुटता ही इस धरती को बचाएगी। हमें सबका खयाल रखना होगा उनका भी जो सब कुछ आसानी से पा नहीं सकते।

आर्या IIMC की पूर्व छात्रा रही है। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी से उन्होंने स्नातक की शिक्षा ग्रहण की है। दो बहनों में आर्या बड़ी हैं। आर्या की माँ जे एन यू, नई दिल्ली में भारतीय भाषा केंद्र में प्रोफेसर हैं। पिताजी समाजशास्त्रीय चिंतक हैं। मूलतः मिथिला से आर्या का जुड़ाव है। मधुबनी चित्रकला में प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल, मिथिला के समा चाकेवा का त्योहार, विषहारा की पूजा, बांस, कछुआ जैसे अनेक प्राकृतिक बिम्बों के रहस्य से वे प्रभावित हैं। भोजन पकाने हेतु प्रयोग में लाए जाने वाले प्राकृतिक उपादान उन्हें चमत्कृत करते हैं। प्रयोग और पुर्न प्रयोग को बढावा देने वाली आर्या भारतीय संस्कृति और परंपराओं की प्रकृति और प्रवृत्ति को महत्वपूर्ण मानती हैं।

आर्या की यह यात्रा सतत विकास की दिशा में युवाओं को कितना प्रेरित करेगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

वक्फ संशोधन बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बढ़ी सरगर्मी

नये कानून के आने से पहले ही मचा हुआ था हंगामा ! New Delhi (dil India live). वक्फ संशोधन बिल संसद के दोनों सदनों से पास होने के बाद और पहले स...