विविध प्रतियोगिताओं के चौथे दिन भव्य आयोजनों से गूंजा वीकेएम
dil india live (Varanasi). Varanasi के VKM (वसंत कन्या महाविद्यालय) कमच्छा के वार्षिक सांस्कृतिक एवं अकादमिक महोत्सव सर्जना के चौथे दिन 5 फरवरी 2026 को मान्यवर मोहे में विविध प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफ़ेसर रचना श्रीवास्तव तथा उमा भट्टाचार्य के संरक्षण में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य छात्राओं की सृजनात्मक प्रतिभा, भाषिक कौशल, कलात्मक दक्षता और सांस्कृतिक महत्व को उजागर करना था।
डॉ. आरती कुमारी, डॉ. सरोज उपाध्याय के संयोजन में हुई प्रतियोगिताओं में टर्नकोट, बिजनेस प्लानिंग, मिमिक्री (अनुकरण), स्किट (एकांकी), लघु नाटक हुआ। इन आयोजनों में छात्राओं ने अपनी अभिनय कौशल को दिखाते हुए मोनो एक्ट, स्टैंड अप कॉमेडी, कोलाज के प्रदर्शन से अपने अनुभवों को साझा किया जिसमें चित्रकला, कोलाज में कल्पना शक्ति का प्रयोग करते हुए छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजकों में डॉ. पूर्णिमा, डॉ. शशिकेश कुमार गोंड, डॉ. मंजू कुमारी, डॉ. आरती चौधरी, डॉ. दीक्षा जायसवाल, डॉ. शुभांगी श्रीवास्तव, डॉ. पूनम वर्मा कार्यक्रम के संयोजक थीं और निर्णायक मंडल डॉ. आशीष कुमार सोनकर] डॉ. विजय कुमार डॉ. सपना भूषण डॉ. आराधना सिंह, सौम्यकांति मुखर्जी, प्रोफ़ेसर इंदू उपाध्याय, डॉ. शांता चटर्जी, प्रोफेसर निहारिका लाल, डॉ. शशि प्रभा कश्यप, डॉ. यशस्वी, डॉ. नैरंजना श्रीवास्तव, डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. वर्षा सिंह, डॉक्टर शशिकला, डॉ. सुशील, डॉ. पूजा भारती सर्जना कार्यक्रम के निर्णायक मंडल के सदस्य रहे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें