Dil India Live पर पढ़ें लेटेस्ट Hindi News, Education, Fashion News, political news, Varanasi और UP की ताजा खबरें।
शनिवार, 7 फ़रवरी 2026
VKM Varanasi में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग "Sarjana" का भव्य समापन
छात्राओं के नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा मन, चल वैजयंती व सर्जना क्वीन का छात्राओं को मिला पुरस्कार
dil india live (Varanasi). Varanasi के वसंत कन्या महाविद्यालय (VKM), कमच्छा, में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव "सर्जना" के आख़िरी दिन भव्य सांस्कृतिक गतिविधियां देखने को मिली। शुरुआत गणेश वंदना एवं ‘सर्जना गीत’ की प्रस्तुति से हुई। प्राचार्या द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया तथा महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘वसंत श्री’ का विमोचन संपादक डॉ. सुप्रिया सिंह ने किया। इसके उपरांत डॉ. आरती कुमारी ने सर्जना समारोह के प्रतिवेदन का वाचन किया।
प्राचार्या प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में ‘सर्जना’ महोत्सव की स्थापना का इतिहास बताते हुए इसके उद्देश्य एवं विकास-यात्रा पर खूबसूरती से प्रकाश डाला तो प्रो. रंजन कुमार ने छात्राओं को उनकी प्रस्तुतियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे मंच व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम होते हैं। प्रो. विधि नगर ने अपने उद्बोधन में महाविद्यालय की सराहना करते हुए महाविद्यालय को केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार एवं सृजनात्मकता का सशक्त मंच बताया और महाविद्यालय परिवार को वार्षिक पत्रिका ‘वसंत श्री’ के सफल विमोचन पर हार्दिक बधाई दी। संगीत विभाग की छात्राओं वैदेही निमगांवकर एवं जयंतिका डे द्वारा प्रस्तुत शास्त्रीय गायन तथा डॉ. शांता चटर्जी, प्रो. पूनम पांडेय एवं सौम्यकांति मुखर्जी की शिक्षक प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें