विजेता स्टूडेंट्स को किया गया पुरस्कार देकर सम्मानित
dil india live (Varanasi). शासन के निर्देश पर कंपोजिट विद्यालय शिवपुर प्रांगण में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जनपद स्तरीय क्विज व विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक ब्लॉक से 5-5 छात्र अर्थात 90 प्रतिभागी छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करते हुए मुख्य अतिथि एडी बेसिक वाराणसी मंडल, वाराणसी हेमंत राव द्वारा किया गया। दोनों प्रतियोगिताएं (क्विज एवं विज्ञान मॉडल) अलग-अलग सम्पन्न हुई। क्विज प्रतियोगिता दो चरणों में हुई।प्रथम चरण में प्रथम चक्र में पांच ब्लॉक की टीम ने व द्वितीय चरण में शेष 4 ब्लॉक की टीम ने प्रतिभाग किया। दोनों चक्र के विजेताओं के साथ फाइनल राउंड का द्वितीय चरण हुआ जिसमें पिंडरा ने 9 अंक प्राप्त कर चोलापुर 07 अंक पर जीत दर्ज करते हुए विजयी हुई। स्कोरर व प्रस्तोता के रूप में दोनों SRG राजीव कुमार सिंह व डॉक्टर कुंवर भगत सिंह थे।
पिंडरा के विजय प्रताप, शिवांश मौर्य, प्रियांशु कुमार पटेल, प्रिंशी मौर्य, व सौरभ को जनपद जौनपुर के BSA डॉक्टर गोरख प्रसाद पटेल व वाराणसी के BSA अनुराग श्रीवास्तव तथा राजकीय क्वींस कालेज के प्रधानाचार्य सुमित श्रीवास्तव द्वारा क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को टैब, स्मार्टफोन, प्रमाण पत्र, स्टेशनरी, बुक सहित बैग वितरण कर सम्मानित किया गया।
मॉडल प्रतियोगिता के कुल 9 ब्लॉक के 45 प्रतिभागी छात्रों के मॉडल का निर्णय निर्णायक समिति श्री राजकुमार सिंह, प्रिंस गुप्ता, श्वेता अग्रवाल, आनंद कुमार दुबे व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया, जहां बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक सक्रिय मॉडल प्रस्तुत किया गया। 50 अंकों की पूर्णांक/ 5 बिंदुओं के आधार पर अंकों के आधार पर एक से 10 स्थान वाले बच्चों में से 1 से 5 स्थान पाने वाले श्रद्धा पांडे (कबीर चौरा), सीतांजलि (चित्रसेनपुर), अंकन सिंह (देहली विनायक), अंशिका एवं आयुष (यूपीएस जाफराबाद) को टैबलेट व प्रमाण पत्र तथा बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्थान 6 से 10 तक अंशिका (सुल्तानपुर), अनामिका (कादीपुर), दीपा (रामचंदीपुर)), प्रिंस वर्मा (बरनी), दिव्या प्रजापति (इंदिरा गांधी विद्यालय) को सूक्ष्मदर्शी, प्रमाण पत्र व बैग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, SRG, व PLC के सदस्य के लोग यथा प्रमोद कुमार गुप्ता, (जिला समन्वयक प्रशिक्षण), त्रिलोकी नाथ शर्मा (जिला समन्वयक समेकित शिक्षा), अमृता चौहान ((जिला समन्वयक बालिका शिक्षा), विमल सिंह, अजय सिंह, आशुतोष पांडेय, सरोज शर्मा, रविकिरण राय, संजीव वर्मा, राजबली, परमा विश्वास, डॉ. दिनेश चन्द्र तथा खंड शिक्षा अधिकारी विजय यादव, अखिलेश यादव, स्कंद गुप्ता, शशिकांत श्रीवास्तव, विनोद मिश्रा, नागेन्द्र सरोज व संजय यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष पांडेय तथा राजीव सिंह SRG तथा कार्यक्रम सह संयोजक प्रमोद कुमार गुप्ता (जिला समन्वयक प्रशिक्षण) रहे।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें