सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह टिंकू के माता-पिता का जाना हाल
dil india live (Varanasi). कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर आज कबीर नगर कालोनी में समाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह, टिंकू के आवास पर पहुंचे। कबीर नगर कॉलोनी, स्थित आवास पर आगमन पर उनके अचानक आने से लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह टिंकू ने बताया कि जैसे ही मंत्री जी को मेरे माता पिता के स्वास्थ्य की जानकारी हुई वो PMO से तत्काल उनके निवास की ओर तरफ प्रस्थान किया एवं दोनों से कुशलक्षेम लिया।
इस अवसर पर मेरे पिताजी (पूर्व डेयरी सुपरिटेंडेंट BHU), डॉ. सूबेदार सिंह ने उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और मुंह मीठा कराया। उन्होंने माता पिता जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और कहा कि दोबारा फिर आएंगे हाल चाल लेने, इस दौरान एडवोकेट आयुष सिंह, अलका सिंह, विक्की सिंह, प्रकाश राजभर, अवध राजभर, आदि लोग उपस्थित थे। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह टिंकू ने कालोनी की तमाम जनसमस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें