रविवार, 30 अगस्त 2026

Education News Varanasi Uttar Pradesh 30 August 2026:पितरकुंडा में 'D A CLASSES' का हुआ आगाज़

चटनी रोटी ही क्यों न खाएं मगर अपने बच्चों को पढाएं-सदर काजी



dil india live (Varanasi). वाराणसी के पितरकुंडा में 30 अगस्त को इसरा (ISSRA) द्वारा संचालित D A CLASSES का भव्य उद्घाटन किया गया। इस मौके पर सदर काजी मौलाना हसीन अहमद हबीबी ने उद्घाटन करते हुए तालीम की जरूरत और उसकी अहमियत पर रौशनी डाली। कहा कि चटनी रोटी ही खाओ मगर अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा आला से आला तालीम दो। तालीम के लिए इस्लाम में खास जोर दिया गया है। इसलिए दीनी और दुनियावी यानी माडर्न एजुकेशन जरुर अपने बच्चों को दें।
आयोजन मेें इसरा के जनरल सेक्रेटरी हाजी फारुख खां ने कहा कि कोचिंग में नर्सरी क्लास से 9वीं क्लास (CBSE, ICSE & UP BOARD) तक के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी, साथ ही उर्दू व अरबी की विशेष क्लास भी चलेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने एंक्वायरी की है। उम्मीद है कोचिंग सेंटर का परिणाम सकारात्मक होगा।

इनकी रही खास मौजूदगी

-सदर काज़ी-ए-शहर हज़रत मौलाना हसीन हबीबी
-मौलाना शाहिद साहब
-शाहिद सर (गुलिस्ता स्कूल)
-क़ारी क़ौसैन मुअज़्ज़म
- क़ारी हसनैन मुकर्रम
मोहम्मद शाहरुख
करीमुद्दीन अंसारी
- मोहम्मद अली
- दानिश सिद्दीकी
- मोहम्मद सरवर

शिक्षिकाओं का नाम (Teacher's Name)

सबा फात्मा, अनम फात्मा, मधु सिंह व व शहनाज़ आदि। 










कोई टिप्पणी नहीं: