दालमंडी प्रकरण में Mufti-E-Shahar मौलाना बातिन DM से मिले
दालमंडी में रमज़ान, होली व ईद तक तोड़फोड़ रोकी जाए -मौलाना बातिन नोमानी
बनारस व्यापार मंडल पदाधिकारियों संग डीएम को सौंपा मांग पत्र
Mohd Rizwan
dil india live (Varanasi). बच्चों का बोर्ड एग्जाम, पवित्र रमज़ान की शुरुआत और होली व ईद को देखते हुए जिलाधिकारी वाराणसी से बनारस व्यापार मंडल के लोगों ने मुफ्ती -ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी की अगुवाई में अनुरोध किया है कि दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना से संबंधित विध्वंस गतिविधियों को 15 फरवरी, 2026 से 26 मार्च, 2026 तक रोक दिया जाए। मुफ्ती -ए-शहर मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी के नेतृत्व में बनारस व्यापार मंडल की ओर से वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को संबोधित एक औपचारिक अनुरोध पत्र भी दिया गया।
जिलाधिकारी वाराणसी को दिये पत्र में इस विराम का कारण आगामी रमजान, होली और ईद के त्योहारों के दौरान व्यवसायों को पूरी तरह से संचालित होने की अनुमति देना है, जिससे व्यापारी उपभोक्ताओं की मांग को पूरा कर सकें। संगठन ने यातायात प्रवाह को बेहतर बनाने के लिए पिछली तोड़फोड़ के कारण सड़कों पर बचे मलबे की तत्काल सफाई का भी आग्रह किया है। इसके अलावा, इसमें विध्वंस प्रक्रिया के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सीवेज, पानी और बिजली प्रणालियों को बहाल करने के लिए निर्देश देने की मांग की गई है।
ये है व्यापारियों की मुख्य मांग
- बोर्ड परीक्षाओं, रमजान, होली और ईद के कारण 15 फरवरी से 26 मार्च, 2026 तक विध्वंस कार्य रोक दिया जाए।
- नागरिकों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सड़कों से मलबा तुरंत हटा दें।
- विध्वंस के कारण क्षतिग्रस्त हुई सीवर, जल और बिजली प्रणालियों की मरम्मत करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें