सांस्कृतिक महोत्सव 'नक्षत्र के पांचवें दिन छात्रों ने दिखाई वाकपटुता
dil india live (Varanasi). वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के स्टूडेंट्स फोरम लौरियेट्स के अंतर्गत चल रहे दस दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव 'नक्षत्र 2026' में पांचवें दिन शुक्रवार को विविध आयोजन हुए। रेजोनेंस के अंतर्गत संभाषण में छात्रों ने अपनी वाकपटुता से सबको अचंभित कर दिया, अगले सत्र में छात्रों ने नई नई कहानी सुनाई। वहीं पहले दिन मंथन ( साहित्यिक क्विज) एवं दूसरे दिन कुरुक्षेत्र (टर्नकोट वाद विवाद प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आस्था सिंह, अवनीत शुक्ला, शताब्दी दास, गार्गी मुदगल, स्निग्धा सिंह, प्रकृति प्रिया, हर्ष राज राठौड़ सहित 2 दर्जन से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने धर्म,कला- संस्कृति, विकास, राजनीति एवं सामाजिक न्याय पर खुलकर विचार रखे। नक्षत्र महोत्सव का शुभारंभ प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव एवं कार्यवाहक प्राचार्य प्रो.मिश्रीलाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता कॉलेज की उप प्राचार्य एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता जैन ने किया।
निर्णायक मण्डल में बसन्त कन्या महाविद्यालय की डॉ. सुप्रिया सिंह एवं डॉ. पूर्णिमा सिंह, बसन्ता कॉलेज राजघाट की डॉ. सुनीता आर्य, डीएवी पीजी कॉलेज की डॉ. वन्दना बालचंदनानी, डॉ. नजमुल हसन आदि शामिल रहे। संयोजन फोरम के अध्यक्ष छात्र हर्ष चतुर्वेदी ने किया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें