जब तैयार हुई सुंदर कलाकृतियां तो देखते रह गए सभी
dil india live (Varanasi). आज 17.02.2026, दिन मंगलवार को सप्तदिवसीय विशेष शिवर का आयोजन रा. से. यो. की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्षा सिंह के निर्देशन में किया गया। शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत विद्यालय के प्रांगण में स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय के मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
दरअसल सुंदरपुर वाराणसी में स्थित कंपोजिट विद्यालय अपने आप में ऐतिहासिक महत्व रखता है जिसकी स्थापना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा भारत की स्वतंत्रता से पूर्व ही सन 1928 में किया गया था। अपराह्न में द्वितीय सत्र में युवाओं के मध्य कौशल विकास के उद्देश्य से पिडिलाइट कंपनी से पूजा के निर्देशन में लिप्पण कला की विभिन्न सुंदर कलाकृतियां निर्मित करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। इस दौरान जब तैयार हुई सुंदर कलाकृतियां तो मौजूद लोग देखते रह गए। प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक खूबसूरत कलाकृतियां अभिव्यक्त कर लोगों को चकित कर दिया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें