विभिन्न विद्यालयों के 90 से अधिक उर्दू टीचर्स ने किया प्रतिभाग
dil india live (Chandoli). जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में प्रदेश सरकार के शिक्षा को लाभप्रद एवं बहुउद्देश्यीय बनाने की योजना को आगे बढ़ते हुये डायट प्रवक्ता डा. अज़हर सईद के प्रयास व निरीक्षण एवं डायट प्राचार्य विकायल भारती के संरक्षण में उर्दू शिक्षकों के लिए आवश्यकता आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिसमें जिले भर से उच्च प्राथमिक, कंपोजिट एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के 90 से अधिक उर्दू शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण की शुरुआत पूर्व ARP धानापुर इरफान अली मंसूरी एवं वरिष्ठ शिक्षक शफाअत अली द्वारा प्रार्थना एवं राष्ट्रगान से हुई। प्रशिक्षण में अफशां रूमानी अंसारी ने उर्दू भाषा की उपचारात्मक शिक्षा की आवश्यकता एवं विधियों के बारे में बताया। गौहर अली ने शिक्षण की विधियों पर प्रकाश डाला। इन के अतिरिक्त पूर्व ए आर पी इरफान अली मंसूरी एवं शफाअत अली प्रशिक्षण के दूसरे व तीसरे दिन का सत्र लेंगे।
प्रशिक्षण में डॉ मंजू कुमारी ने भाषा शिक्षण की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थें।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें