रौशनी से जगमगा उठा आस्ताना, सूफियाना कलाम से गूंजा बाबा का दर
Mohd Rizwan
dil india live (Varanasi). । हजरत जंजीरा शाह व हजरत सिक्कड शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का सालाना तीन दिनी उर्स अकीदत और एहतराम के साथ हबीबपुरा पितरकुंडा में मनाया जा रहा है। इतवार को अकीदत और एहतराम के साथ शुरू हुए उर्स में तीसरे रोज़ जायरीन का हुजूम उमड़ा हुआ है। आस्ताना सुफियाने कलाम और रौशनी से गुलजार है।
मौलाना शफीक अहमद मुजद्दीदी की अगुवाई में हो रहे उर्स में इससे पहले सोमवार को बाद नमाज़ ज़ोहर कुरआन खानी, बाद नाज असर चादर पोशी व कुल शरीफ, बाद नमाजे इशा जश्ने ईद मीलादुन्नबी का जलसा देर रात पाक कुरान की तेलावत से शुरू हुआ, जिसमें उलेमा मुफ्ती शाहजैब मदनी, मौलाना हसीन अहमद हबीबी, मौलाना अब्दुल मुतल्लीब व मौलाना कौसैन मौअजजम आदि ने वलियों की जिंदगी पर रौशनी डाली।
मगलवार बाद नमाजे जोहर कुरानखानी हुई जिसमें लोगों का हुजूम पाक कुरान की तेलावत के उमड़ा हुआ था, बाद नमाज़ असर कुल शरीफ चादरपोशी हुई तो बाद नमाज़े मगरिब लंगरे आम लोगों का मजमा फ़ैज़ उठाने जुटा हुआ था। बाद नमाजे इशा महफिले समां का आयोजन किया गया है। इस दौरान देर रात तक जहां हबीबपुरा में कव्वाली का सुफियाना कलाम गूंज रहा था, वहीं दूसरी ओर बाबा के दर पर फातेहा पढ़कर फ़ैज़ उठाने दूर दराज से अकीदतमंदों का हुजूम लगा हुआ था।






कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें