कार्यशाला में मानवीय अपशिष्ट रिसाइकल कर पुनः उपयोग में लाने के बताए उपाय
dil india live (Varanasi). वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा वाराणसी में दिनांक 20 फरवरी 2026 को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से ग्रीन एनर्जी उत्पादन और वायोमास इकोनामी विषय पर एक दिवसीय जागरूकता और कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का आयोजन ग्रो ग्रीन समिति और वाराणसी रिसाइकल प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस एक दिवसीय कार्यशाला का संयोजन और संचालन डॉ. शशिकेश कुमार गोंड द्वारा किया गया। वर्कशाप के मुख्य वक्ता पीयूष पांडे संस्थापक और निर्देशक VRPL Varanasi थे। उन्होंने अपने वक्तव्य में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से ग्रीन हाइड्रोजन उत्पाद की प्रक्रिया, उसके लाभ एवं बिजली उत्पादन, प्रबंधन और संवर्धन के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को स्टार्टअप के माध्यम से विभिन्न मानवीय अपशिष्ट को रिसाइकल कर पुनः उपयोग में लाने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं ने इस कार्यशाला में उत्साह पूर्वक अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदर्शित की।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के अन्य सदस्य डॉ. शशि प्रभा कश्यप, डॉ सिमरन सेठ और दीपक कुमार गोंड आदि उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें