'शिक्षा चौपाल' में गूंजा बच्चों के सपनों और अभिभावकों के विश्वास का स्वर
dil india live (Varanasi). कंपोजिट विद्यालय कोटवां (विकास खंड चिरईगांव) में 'शिक्षा चौपाल' का आगाज़ एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (ARP) विज्ञान रश्मि त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना नृत्य से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस मौके पर कंपोजिट विद्यालय कोटवा के छात्र-छात्राओं ने अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां से सभी का खूब मंनोरंजन किया।
इस मौके पर कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण वह था जब अभिभावकों के साथ सीधा और आत्मीय संवाद किया गया। जिसमें उन्होंने खुल कर अपनी भावनाएं व्यक्त की। शुरुआत में अपने काम को छोड़कर आने के कारण चिंतित अभिभावकों का मन तब गदगद हो गया जब उन्होंने नन्हें बच्चों को आत्मविश्वास के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते देखा। बच्चों के सपनों को सुनकर अभिभावक भावुक हो उठे और उन्होंने संकल्प लिया कि वे अब बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजेंगे।
अभिभावकों और बच्चों की बातें सुनने के बाद, एआरपी रश्मि त्रिपाठी ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा और विभागीय बिंदुओं पर अपनी बात रखी और साथ ही प्रेरणा दिया कि किस प्रकार अभिभावक और अध्यापक मिलकर एक शानदार विद्यालय बना सकते है और बच्चों के सपने सच कर सकते हैं। विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत कर सकते हैं,संचालन करते हुए वेणु टकसाली ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि उनका शारीरिक और मानसिक विकास सुनिश्चित करना है। दीक्षा ऐप, स्मार्ट क्लास और विज्ञान किट के माध्यम से बच्चों में जिज्ञासा पैदा करना है। अभिभावकों द्वारा बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने और शिक्षकों के संपर्क में रहने की प्रतिबद्धता।
शिक्षा के प्रति समर्पण दिखाने वाले शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। इसमें प्रवीण तिवारी (कंपोजिट विद्यालय कोटवां), अनुराधा भार्गव (प्राथमिक विद्यालय सराय मोहाना) राजेन्द्र प्रसाद (प्राथमिक विद्यालय नेवादा), विनोद कुमार उपाध्याय (प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर,एहतेशामुल हक (प्राथमिक विद्यालय गोराकला) एवं सम्मानित निपुण विद्यार्थी में अभिमन्यु (कंपोजिट विद्यालय कोटवां), अनुष्का (प्राथमिक विद्यालय सराय मोहाना), संध्या (प्राथमिक विद्यालय नेवादा), दिव्यांश (प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर), सृष्टि (प्राथमिक विद्यालय गौराकला), विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम सिंह ने अभिभावकों के विद्यालय के प्रति बढ़ते लगाव की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका वेणु टकसाली ने किया। अंत में ARP रश्मि त्रिपाठी ने सभी अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापन दिया। खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सार्थकता की सराहना की। कार्यक्रम में भरी संख्या में अभिभावक मौजूद थे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें