All schools from class 1 to 8 closed due to heavy rains
भारी बारिश की संभावना के चलते कल नहीं खुलेंगे स्कूलों के कपाट
dil india live (Varanasi). वाराणसी जनपद में हो रही अत्यधिक वर्षा तथा आगामी मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार 03 September 2026 को अवकाश रहेगा। यह अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा-1 से 8 तक के सभी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा। परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उन्हें अपार, डीबीटी, यू-डायस और अन्य विभागीय कार्य पूरे करने होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें