ऐसी कार्यशालाओं की भूमिका छात्राओं को आत्मनिर्भर व उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण-प्राचार्या प्रो. रचना
वसंत कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय बेकिंग कार्यशाला में उपस्थित छात्राएं।

- @dil india live
Varanasi (वाराणसी)। वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत "Baking Skills, From Fundamentals to Entrepreneurship" विषय पर तीन दिवसीय बेकिंग कार्यशाला का आयोजन 09 से 11 सितंबर 2026 तक किया गया।
महिला उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा - प्रबंधक
महाविद्यालय की प्रबंधक उमा भट्टाचार्य ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल-आधारित कार्यक्रम छात्राओं में महिला उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त करेंगे।
कार्यशाला में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा पोषण के साथ-साथ उद्यमिता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. संगीता देवड़िया ने कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मार्बल कुकीज, फ्रूट केक और चॉकलेट केक बनाना सीखा
कार्यशाला का संयोजन गृह विज्ञान विभाग की प्रो. गरिमा उपाध्याय एवं डॉ. प्रियंका द्वारा किया गया। कार्यशाला की मुख्य प्रशिक्षक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, भोजूबीर, वाराणसी की आशा रौनियार रहीं।
श्रीमती आशा रौनियार ने प्रतिभागियों को बेकिंग की आधारभूत तकनीकों, पोषक तत्वों से भरपूर बेकरी उत्पादों, मार्बल कुकीज, कोकोनट बिस्किट, नानखटाई, फ्रूट केक, चॉकलेट केक विद आइसिंग के बेकिंग के माध्यम से उद्यमिता विकास के बारे में प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में लगभग 30 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यशाला के सफल आयोजन में गृह विज्ञान विभाग की प्रो. अंशु शुक्ला, डॉ. सुनीता दीक्षित, प्रयोगशाला सहायक योगिता विश्वकर्मा, पदमा, परिचारिका सोनी कुमारी, शोधार्थी शालिनी प्रिया एवं उजाला सरोज तथा तृतीय वर्ष की स्वयंसेविकाओं सिद्धि अग्रवाल एवं डिंपल का सराहनीय योगदान रहा।
दिल इंडिया लाइव में विज्ञापन देकर देश दुनिया में छा जायें🔥
🔥 वाराणसी की इन खबरों को भी देखें
- 1. 📚 इं.के.जे.एस प्रेरणा फ्री कोचिंग में गरीब छात्रों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा - DLW पहाड़ी गेट [NEW]
- 2. 🍰 ऐसी कार्यशालाओं की भूमिका छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण - प्राचार्या प्रो. रचना
- 3. 👩🎨 15 छात्राओं ने ग्रुप शो में 50 से अधिक दिलकश कृतियों की लगाई प्रदर्शनी - गोंड, वारली, मधुबनी
- 4. 🧠 आत्महत्या केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं बल्कि परिवार और समाज से जुड़ा विषय: सत्य गोपाल
- 5. 🏥 मानस्विनी क्लब के शिविर में दूसरे दिन 130 से अधिक परीक्षार्थियों का हुआ आकलन
- 6. 🧘♀️ स्वस्थ रहना बीमारियों से बचाव तक सीमित नहीं - प्रो. संगीता देवड़िया
- 7. 🏆 वूमन स्पिरिट क्रिएशन सोसायटी ने किया 'नारी का अस्तित्व शक्ति की पहचान' कार्यक्रम




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें