गुरुवार, 3 सितंबर 2026

DAV PG College Varanasi में एम्प्लॉयमेंट स्किल पर सात दिवसीय Work Shop का आगाज़

निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए तैयारियों पर हुआ सेशन


dil india live (Varanasi). वाराणसी डीएवी पीजी कॉलेज में आइक्यूएसी के अंतर्गत प्लेसमेंट सेल द्वारा गुरुवार को एम्प्लॉयमेंट स्किल्स डेवलपमेन्ट प्रोग्राम महिंद्रा एवं नन्दी समूह के सहयोग से सात दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 

कॉमर्स लैब में आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता नन्दी ग्रुप के एजुकेटर सौरभ श्रीवास्तव ने छात्राओं को सर्विस सेक्टर खासतौर से निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए की जाने वाली तैयारियों पर सेशन कराए। उन्होंने कार्यशाला में परिचय देने के तरीके से लेकर, हाथ मिलाने का तरीका, सामान्य शिष्टाचार, बॉयोडाटा में क्या डाले और क्या ना डाले, सामने वाले कि क्रिया और प्रतिक्रिया को समझने का तरीका जैसे विभिन्न विषयों पर छात्राओं की समझ को और बेहतर करने के गुर सिखाये। इसके अलावा उन्होंने कुछ आउटडोर गेम्स भी खिलाये और उनके स्किल को परखा। 


मुख्य वक्ता का जोरदार स्वागत 

इसके पूर्व कॉलेज के मंत्री/प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह यादव एवं का. प्राचार्य प्रो. मिश्री लाल ने मुख्य वक्ता का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर अतिथियों द्वारा प्लेसमेंट सेल के नए ब्रॉशर का भी विमोचन किया गया। 

इनकी रही खास मौजूदगी 

संयोजन प्लेसमेंट सेल की समन्वयक डॉ. पारुल जैन एवं धन्यवाद डॉ. शांतनु सौरभ ने दिया। कार्यक्रम में डॉ. बन्दना बालचंदनानी, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ. प्रियंका बहल, डॉ. श्रुति अग्रवाल, डॉ. रविशंकर राज आदि सदस्यों सहित 50 छात्राएं शामिल रही।

कोई टिप्पणी नहीं: