आदित्य झांसी में दिखाएंगे दम, लोग कर रहे हैं जीत की कामनाएं
dil india live
Varanasi (वाराणसी)। ग्राम विद्यापीठ इंटर कॉलेज पिंडरा वाराणसी के होनहार छात्र आदित्य का चयन मलखंभ की प्रदेशीय टीम में हुआ है। वह आगामी प्रदेशीय मलखंभ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता डॉ. आशीष कुमार सिंह ने बताया कि आदित्य ने अपनी कड़ी मेहनत, उत्कृष्ट तकनीक और निरंतर अभ्यास के बल पर प्रदेश की टीम में अपनी जगह पक्की की है।
झांसी में होगी प्रतियोगिता
इस वर्ष की प्रदेशीय मलखंभ प्रतियोगिता ऐतिहासिक नगरी झांसी में आयोजित होने जा रही है, जहां राज्य भर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें आदित्य भी अपना दमखम का प्रदर्शन करेगा। आदित्य के चयन पर विद्यालय के प्रबंधन, प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षक स्टाफ ने बधाई दी है। आदित्य की इस सफलता से पूरे पिंडरा क्षेत्र में जहां हर्ष का माहौल है, वहीं लोग यह कामनाएं भी कर रहे हैं कि आदित्य झांसी में विजय पताका फहराकर वाराणसी लौटें।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें