ताजुद्दीन अशअर रामनगरी की याद में सजी बज़्म-ए-इल्म-ओ-अदब
![]() |
| मदरसा हिरा तालीम घर, रामनगर में जलसे को खिताब करते मुफ़्ती-ए-बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी |
- dil india live
Varanasi (वाराणसी)। गोला घाट, रामनगर स्थित मदरसा हिरा तालीम घर में मशहूर शायर, अदीब और मिल्ली व सामाजिक शख्सियत ताजुद्दीन अशअर रामनगरी की याद में दीनी व तालीमी जलसे का आयोजन किया गया। निज़ामत ज़मज़म रामनगरी ने निभाई।
कार्यक्रम का आरंभ हाफ़िज़ हारिस नोमानी की तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक से हुआ। मुफ़्ती ए बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी ने कहा कि ताजुद्दीन अशअर रामनगरी क़ौम व मिल्लत के लिए बड़ी पूंजी थे। व्यक्ति चला जाता है, लेकिन उसकी विचारधारा जीवित रहती है।
चार शख्सियतों को मिला विशेष सम्मान
- मुफ़्ती अब्दुल बातिन नोमानी - फख़्र-ए-बनारस अवार्ड
- हाजी वसीम अहमद - मेअमार-ए-तालीम अवार्ड
- अल्हाज खुर्शीद अहमद - सफ़ीर-ए-ख़िदमत अवार्ड
- डॉ. कलीम अहमद - मसीहाए इंसानियत अवार्ड
इस अवसर पर ज़मज़म रामनगरी द्वारा लिखित सिपास नामा भी प्रस्तुत किया गया, जिसे शायर जुनैद कबीर ने पेश किया। समापन पर सदर रिज़वान अहमद और सेक्रेटरी जौहर अहमद ने सभी का आभार व्यक्त किया।
--- ये भी पढ़ें: 1. श्वेता अग्रहरि बनी तीज क्वीन - https://dilindia786blogspot.blogspot.com/2026/09/cultural-news-varanasi-uttar-pradesh-08.html 2. संदीप मिश्रा बने प्रदेश प्रवक्ता - https://dilindia786blogspot.blogspot.com/2026/09/political-news-varanasi-uttar-pradesh.html 3. DAV PG कॉलेज वाराणसी - https://dilindia786blogspot.blogspot.com/2026/09/65-dav-pg-college-varanasi.html
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें