बुधवार, 2 सितंबर 2026

Education News Varanasi Uttar Pradesh 02 September 2026: VKM kamacha में हिन्दी विभाग की पत्रिका 'पुनर्नवा' के द्वितीय संस्करण का अनावरण

हिंदी विभाग की छात्राएं  'पुनर्नवा' का स्वयं करती हैं प्रकाशन

education News Varanasi Uttar Pradesh 02 September 2026


dil india live (Varanasi). वसंत कन्या महाविद्यालय, कमच्छा, वाराणसी (VKM kamacha Varanasi) में हिन्दी विभाग की पत्रिका 'पुनर्नवा' के द्वितीय संस्करण का अनावरण प्राचार्या  प्रो. रचना श्रीवास्तव, प्रबंधक उमा भट्टाचार्या, पिलग्रिम्स के प्रकाशक रामानंद तिवारी एवं हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो.आशा यादव द्वारा किया गया। पत्रिका के संदर्भ में विभागाध्यक्ष प्रो.आशा यादव ने बताया कि यह पत्रिका विभाग की छात्राओं द्वारा निकाली जाती है जिसमें हिंदी विभाग की सभी छात्राओं के सृजनात्मक लेखन को प्रकाश में लाने का प्रयास रहता है। इसके साथ ही उनके भीतर प्रकाशन कौशल का निर्माण भी इस पत्रिका का ध्येय है। 'पुनर्नवा' के इस द्वितीय संस्करण में कविता, कहानी, नाटक, समीक्षात्मक लेख, संस्मरण एवं साक्षात्कार इत्यादि विधाओं की रचनाएं प्रकाशित हैं। इसके संपादक मंडल में मांडवी सिन्हा, सृष्टि कुमारी, रिद्धिमा जायसवाल, वंदना गुप्ता एवं मोनिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

लोकार्पण समारोह में जुटीं हस्तियां 

इस आयोजन में पं. हरिराम द्विवेदी भोजपुरी भाषा एवं साहित्य शोध अध्ययनपीठ के अध्यक्ष अरूण कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष, प्रो. सविता भारद्वाज एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रो. मीनू पाठक के साथ ही काशी कला कस्तूरी की अध्यक्ष- डाॅ. शबनम खातून, डॉ. जया शाही (वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट) उपस्थित थीं तथा वरिष्ठ कलाप्रेमी एवं विद्वानों  में डाॅ. सरिता लखोटिया, डाॅ. कुसुम मिश्रा (पूर्व प्राचार्या, वसन्त कन्या महाविद्यालय), डाॅ. बीना सिंह, डाॅ. स्वरवन्दना शर्मा,गृह विज्ञान विभाग से प्रो. संगीता देवड़िया, प्रो. गरिमा उपाध्याय, प्रो. अंशु शुक्ला, संगीत गायन विभाग से प्रो. सीमा वर्मा, डाॅ. पूनम वर्मा, सौम्यकान्ति मुखर्जी, मनोविज्ञान विभाग से डॉ. शशिप्रभा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की तो हिन्दी विभाग से प्रो. सपना भूषण,डाॅ. शुभांगी श्रीवास्तव, डाॅ0. प्रीति विश्वकर्मा, राजलक्ष्मी के साथ ही हिन्दी विभाग की सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज की।



कोई टिप्पणी नहीं: