यहां पढ़िए पूरा डिटेल समाचार और देखिए रिजल्ट, कौन कौन हुआ विजेता
- @dil india live
Varanasi (वाराणसी)। भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, इंग्लिशिया लाइन, वाराणसी में आज जनपदीय वुशु प्रतियोगिता (बालक एवं बालिका वर्ग) का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान 48 kg मे युवराज यादव प्रथम रहें उनका चयन मंडलीय टीम के लिए किया गया है। इस मैच में भारतीय शिक्षा मंदिर विजयी रहा। भारतीय शिक्षा मंदिर के विवेक ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
यह रहा विजेताओं का नाम
17 वर्षीय बालक वर्ग में विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में 45 किलोग्राम भार वर्ग में सिकंदर राजभर, 65 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम कुमार, 60 किलोग्राम भार वर्ग में आदर्श सोनकर, 56 किलोग्राम भार वर्ग में चंदन यादव, 48 किलोग्राम भार वर्ग में योगेश यादव तथा 52 किलोग्राम भार वर्ग में अनिकेत यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं 19 वर्षीय बालक वर्ग के 52 किलोग्राम भार वर्ग में आदित्य साहनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कुसुम पटेल थी मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर उपाध्यक्ष भाजपा कुसुम पटेल तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सुशील गुप्ता रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक जिला वुशु संगठन के सचिव गोपाल सेठ थे।
इनकी रही खास मौजूदगी
इस अवसर पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव सर्वेश कुमार सिंह, मंडलीय व्यायाम शिक्षक राजेश सिंह, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. जगजीत सिंह, डॉ. राजीव सिंह, देवेंद्र गोस्वामी, आशुतोष कुमार, धनंजय त्रिपाठी, विवेक कुमार सिंह, उपेंद्र कुमार सिंह, प्रिया मिश्रा एवं पूजा राय आदि मौजूद थी।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के अंत में अखिलेश राय द्वारा सभी अतिथियों, निर्णायकों, खेल अधिकारियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें