गीत, संगीत, उमंग के बीच बना तीज महोत्सव
- dil india live
Varanasi (वाराणसी)। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उद्धव फाउंडेशन के तत्वावधान में तीज महोत्सव का आयोजन प्रिंस डायमंड होटल के प्रांगण में किया गया।
तीज महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भाजपा की पूर्व जिला मंत्री अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि कंचन वार्ष्णेय, सुलेखा सिंह, अंजना श्रीवास्तव एवं संस्था की महामंत्री पल्लवी वार्ष्णेय द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रंग-बिरंगी परिधान से सजी-धजी संयोजक पायल सरल द्वारा गणेश वंदना भजन गाकर किया गया। विख्यात गायिका संगीता भट्टाचार्य, प्रतिमा विश्वकर्मा, आरती केसरी, नीतू सिंह ने कजरी और तीज गीत प्रस्तुत कर पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
सरिता नारंग, पल्लवी विश्वकर्मा, रिचा सेठ, सरिता मौर्य, वर्षा गुप्ता ने तीज पर आधारित गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति करके प्रांगण को हर्षोल्लास से भर दिया। कार्यक्रम में 60 से अधिक महिलाओं ने गायन के साथ नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विजेताओं को किया गया सम्मानित







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें