आर्य विद्या सभा एवं यूनियन बैंक ने किया सम्मानित
![]() |
| DAV PG College Varanasi में स्व. पी.एन. सिंह यादव स्मृति सभागार में सम्मानित हुए 65 शिक्षक-कर्मचारी एक साथ -dil india live |
dil india live
Varanasi (वाराणसी)। 7 सितम्बर को डीएवी पीजी कॉलेज में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मातृ संस्था आर्य विद्या सभा, काशी के संयोजकत्व में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से स्व. पीएन सिंह यादव स्मृति सभागार में डीएवी पीजी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज एवं नित्यानंद वेद महाविद्यालय के 65 शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
संस्था के मंत्री अजीत कुमार सिंह यादव, यूनियन बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार, एजीएम अटल मिश्र, प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, इन्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने सभी को माल्यार्पण, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
इसके पूर्व अतिथियों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्वागत उप प्राचार्य प्रो. संगीता जैन, प्रो. राहुल ने किया, संचालन डॉ. पारुल जैन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. मिश्रीलाल ने दिया।
वाराणसी की खबर: ISSRA द्वारा हज 2027 स्पेशल कैंप सम्पन्न, मिला फ्री मेडिकल फॉर्म
और पढ़ें: Teachers Pass, AI Fail: न्यूयॉर्क में 6 लाख बच्चों पर AI बैन


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें