मंगलवार, 1 सितंबर 2026

Sport News Varanasi Uttar Pradesh September 2026:कराटे के 115 बच्चों ने विभिन्न श्रेणियों की कलर बेल्ट परीक्षा में किया प्रतिभाग

इन खिलाड़ियों को मिली "ब्लैक बेल्ट" तो चेहरे पर दिखी खुशियां 
sport News Varanasi Uttar Pradesh September 2026


dil india live (Varanasi). वाराणसी में सिकोकाई कराटे-डू इंटरनेशनल, वाराणसी इकाई के प्रशिक्षुओं के लिए कोइराजपुर स्थित संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल परिसर में बेल्ट प्रमोशन टेस्ट आयोजित हुआ, जिसमें आरम्भ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी के सात प्रशिक्षुओं को ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्रदान की गई।
परीक्षा में कुल 115 बच्चों ने विभिन्न श्रेणियों की कलर बेल्ट परीक्षा में प्रतिभाग किया जिसमें से 7 ब्लैक बेल्ट रहे। इसके अलावा 27 येलो बेल्ट, 13 ऑरेंज बेल्ट, 13 ग्रीन बेल्ट, 8 ब्लू बेल्ट, 9 पर्पल बेल्ट, 18 ब्राउन बेल्ट, 6 फर्स्ट स्ट्राइप, 7 सेकेंड स्ट्राइप तथा 6 थर्ड स्ट्राइप प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु शामिल रहे। परीक्षा में प्रशिक्षुओं का प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) एवं सैद्धांतिक (थ्योरी) दोनों स्तरों पर मूल्यांकन किया गया। 

इन्हें मिली ब्लैक बेल्ट की उपाधि 

ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं में डा. रुचि मिश्रा, वेदान्श त्रिपाठी, प्रशांत सिंह, ख्याति गिरी, रिवाना दास, प्रशांत रावत एवं प्रशंसा सिंह शामिल रही। इन सभी 7 प्रशिक्षुओं ने ब्लैक बेल्ट की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ए एवं बी ग्रेड से सफलता हासिल की।

मुख्य अतिथि स्वामी अतुलानंद रचना परिषद के सचिव व आरम्भ स्पोर्ट्स एंड फिटनेस अकादमी के अध्यक्ष ई. राहुल सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं बेल्ट प्रदान किए। परीक्षा के मुख्य निर्णायक रेन्शी अजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सदस्य सेंसेई राजेन्द्र तिवारी, सेंसेई गणेश विश्वकर्मा, सेम्पई सोनम राईन, आकाश सोनकर, पंकज यादव एवं आयुष श्रीवास्तव निर्णायक रहे। संयोजन शिंहान अखिलेश रावत ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं: