वाराणसी में क्लास 6 से 12 तक का बदला गया समय
dil india live
Varanasi (वाराणसी)। जनपद में मौसम संबंधी परिस्थितियों और अतिवृष्टि (भारी बारिश) की संभावना को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के संचालन को लेकर नया कार्यालय आदेश जारी किया है।
🚨 मुख्य निर्देश - 9 सितंबर 2026
1. कक्षा 05 तक अवकाश:
09 सितंबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 05 तक संचालित समस्त परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, ICSE, CBSE एवं अन्य बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
2. कक्षा 06 से 12 का समय:
कक्षा 06 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
3. शिक्षकों एवं स्टाफ की उपस्थिति:
अवकाश की अवधि में कक्षा 01 से 05 तक के परिषदीय विद्यालयों के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपने-अपने विद्यालय में उपस्थित रहकर APAAR ID, DBT, U-DISE एवं अन्य प्रशासकीय व विभागीय कार्यों का संपादन सुनिश्चित करेंगे।
प्रशासन की ओर से सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें:



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें