बोलें: बहन जी, मेरे लिए आपका आदेश दुनिया की किसी भी चीज़ से बढ़ कर
- dil india live
Lucknow (लखनऊ)। बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर BSP सुप्रीमो बहन मायावती को संबोधित करते हुए भावुक पत्र लिखा है।
अपने पत्र में अशोक सिद्धार्थ ने लिखा - " बहन जी, मेरे लिए आपका आदेश दुनिया की किसी भी चीज़ से बढ़ कर है। आपके आदेश के आगे मेरे रिश्ते नाते, परिवार सभी बेहद छोटे हैं। आपके लिए मैं जान भी दे सकता हूं।"
पत्र में क्या लिखा?
- मैंने आज तक कभी पार्टी के हित के खिलाफ कोई काम नहीं किया।
- परमपूज्य कांशीराम जी और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की कसम खाता हूँ, मैंने कभी पार्टी के खिलाफ काम नहीं किया।
- पार्टी के ही कुछ साथी मुझ पर आरोप लगाते हैं कि मैं पार्टी पर कब्जा करना चाहता हूँ और आकाश आनंद को गुमराह कर रहा हूँ, इसमें लेशमात्र भी सच्चाई नहीं है।
- मेरे संन्यास लेने को आप आकाश जी की वापसी से मत जोड़िए। आकाश जी मेरे दामाद से पहले आपके भतीजे हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि वे मुख्यमंत्री की कुर्सी और राज्यसभा का पद भी बहन जी के एक इशारे पर ठुकरा चुके हैं। उनका जीवन बहन जी के प्रति ऋणी है।
गौरतलब है कि अशोक सिद्धार्थ BSP के कद्दावर नेताओं में से एक रहे हैं और विधान परिषद और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें