शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

Education News MGKVP Varanasi News 11 September 2026: गंगापुर परिसर में MY Bharat Portal और VBYLD Quiz के लिए मेगा प्रोत्साहन कार्यक्रम

‘माय भारत’ पोर्टल देश के युवाओं के लिए एक एकीकृत राष्ट्रीय मंच -डा.मनीष कुमार सिंह
Education News MGKV gangapur campus 11 September 2026


  • @dil india live 

Varanasi (वाराणसी)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गंगापुर परिसर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाइयों द्वारा भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल ‘माय भारत (MY Bharat) पोर्टल’ पर विद्यार्थियों के ऑनबोर्डिंग तथा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) क्विज में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष मेगा प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यहां जानिए माय भारत पोर्टल क्या है? 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिसर प्रभारी डॉ. मनीष कुमार सिंह ने बताया कि ‘माय भारत’ पोर्टल देश के युवाओं के लिए एक एकीकृत राष्ट्रीय मंच है। इसके माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा, नवाचार एवं नेतृत्व क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकते हैं।

डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवा VBYLD क्विज में भाग ले सकते हैं। डॉ. रमेश मिश्रा ने कहा कि क्विज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ में भाग लेने तथा प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिल सकता है।


लाइव डेमो और हेल्पडेस्क

डॉ. सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विशेष हेल्पडेस्क स्थापित कराए गए। डॉ. राम प्रकाश सिंह यादव एवं डॉ. अर्चना पाण्डेय ने प्रशिक्षित स्वयंसेवकों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने मोबाइल फोन से माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण करने तथा क्विज में भाग लेने की प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन किया।

डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आधिकारिक पोर्टल mybharat.gov.in पर जाकर ‘Register’ विकल्प चुनें, मोबाइल नंबर अथवा ईमेल आईडी से OTP सत्यापन करें और VBYLD / Viksit Bharat Quiz सेक्शन में जाकर प्रतियोगिता में सहभागिता करें।

समन्वयक जनसंपर्क डॉ. सुमित घोष ने जानकारी दी कि ‘माय भारत’ पोर्टल युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व विकास, स्वयंसेवा तथा विभिन्न राष्ट्रीय गतिविधियों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर VBYLD क्विज में सक्रिय रूप से भाग लें।

गंगापुर परिसर के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और मौके पर ही अपना पंजीकरण पूरा कर क्विज प्रतियोगिता में सहभागिता की।

🔗 पंजीकरण कैसे करें:
1. वेबसाइट खोलें: mybharat.gov.in
2. Register पर क्लिक करें
3. Mobile / Email से OTP Verify करें
4. Basic Profile भरें
5. VBYLD Quiz सेक्शन में जाएं और Quiz दें

🔥 वाराणसी की इन खबरों को भी जरूर पढ़ें 🔥

कोई टिप्पणी नहीं: