मानस्विनी क्लब के शिविर में दूसरे दिन 130 से अधिक परीक्षार्थियों का हुआ आकलन
photo: संज्ञान शिविर के दूसरे दिन मनोवैज्ञानिक परीक्षण करती छात्राएं: dil india live
- dil india live
Varanasi (वाराणसी)। वसंत कन्या महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के मानस्विनी क्लब द्वारा दो दिवसीय मनोवैज्ञानिक आकलन शिविर ‘संज्ञान’ का आयोजन किया गया। शिविर के दूसरे दिन विभिन्न प्रोजेक्टिव तकनीकों (रोर्शाक एवं टी.ए.टी. परीक्षण) के द्वारा परीक्षार्थियों का मनोवैज्ञानिक आकलन किया गया। शिविर में 20 से अधिक विभिन्न मनोवैज्ञानिक परीक्षण एवं प्रयोग कराए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दूसरे दिन प्रतिभागियों की संख्या 130 से अधिक रही। इन परीक्षणों के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी रुचियों, क्षमताओं एवं व्यक्तित्व को समझने का अवसर मिला।
शिविर के आयोजन में विभाग के शोधार्थियों, बी.ए. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा एम.ए. प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्रों, विभाग के शिक्षकों तथा मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला सहायकों का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग एवं प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
शिविर की मुख्य बातें
- दो दिवसीय शिविर 'संज्ञान' का सफल समापन
- दूसरे दिन रोर्शाक और टी.ए.टी. जैसे प्रोजेक्टिव टेस्ट
- 130+ छात्रों का मनोवैज्ञानिक आकलन
- मानस्विनी क्लब और मनोविज्ञान विभाग का संयुक्त प्रयास।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें