बीमारी के चलते कल शाम हुआ था नफीस अहमद का इंतकाल
Mohd Rizwan
dil india live (Varanasi). वाराणसी के पत्रकार, इंडिया लाइव समाचार ग्रुप के संचालक व गांडीव के संवाददाता सरफराज अहमद के बड़े भाई नफीस अहमद आज सुपुर्द-ए-खाक होंगे। उन्हें सूरजकुंड तकिया (कब्रिस्तान) में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके जनाजे की नमाज ज़ोहर की नमाज के बाद मस्जिद अल कुरैश फाटक शेख सलीम पर अदा की जाएगी।
सदर काजी -ए-शहर मौलाना हसीन अहमद हबीबी ने उनके इंतकाल पर अफसोस का इजहार किया है और उनके लिए खुसूसी दुआएं मगफिरत की। गौरतलब हो कि उनका लम्बी बीमारी के चलते कल शाम मकबूल आलम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इंतकाल हो गया था। वो तकरीबन 55 वर्ष के थे। उन्हें सूरजकुंड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक करने आज लोग जुटेंगे। यह जानकारी सरफराज अहमद ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें