मंगलवार, 16 दिसंबर 2025

Haji Ansar Ahmad के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष

ग्लोबल ग्रुप डेवलपर के डायरेक्टर गुड्डू खां से मिले लालू बिहारी यादव जताया अफसोस 

dil india live (Varanasi). ग्लोबल ग्रुप डेवलपर के डायरेक्टर गुड्डू खां के वालिद (पिता) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हाजी अंसार अहमद का पिछले दिनों इंतकाल हो गया था, उनके इंतकाल पर पुरसा देने नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव आज हाजी अंसार अहमद के लल्लापुरा स्थित दौलतखाने पर पहुंचे। उन्होंने बेटे गुड्डू खां से मिल कर अफसोस जताया।

इस दौरान गुड्डू खां ने बताया कि 23 नवंबर को अंसार अहमद का इंतकाल हो गया था वालिद की देहांत की दुखद खबर सुनकर उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव आज हमारे घर आवास पर आएं और परिवार से मिलकर दुख व्यक्त किया।

खां ने बताया कि उनके पिता हाजी अंसार अहमद का जन्म 1930 में हुआ था। महज़ 15 साल की उम्र में ही वो देश की आजादी के आंदोलन में सक्रिय हुए और जेल तक गये। वो एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, 93 साल की आयु में उनकी मृत्यु हो गई। इस दुख की घड़ी में अब्दुल मलिक, अंशुमान सिंह, आशीष जायसवाल, अनुराग सिंह बंटी, जावेद सिद्दीकी, अधिवक्ता राजेश कुशवाहा, वकार खान, अतीक सिद्दीकी, तौसीफ सिद्दीकी आदि लोग गुड्डू खां को ढांढस देने शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: