दोषपूर्ण खान-पान व शारीरिक निष्क्रियता के कारण हड्डियां हो रही कमजोर
ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी के कारण हड्डी की बीमारियों में तेजी से वृद्धि
F.Farooqui/ Santosh Nagvanshi
dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में महाप्रबंधक सोमेश कुमार के दिशा-निर्देशन एवं प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में आज 13 December 25 को बरेका चिकित्सालय के सभागार कक्ष में अस्थि खनिज घनत्व (BMD) परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ करते हुए बरेका के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देवेश कुमार ने कहा कि "वर्तमान में बरेका में कमर व घुटना का प्रत्यारोपण वरिष्ठ मण्डल चिकित्साधिकारी, डा०. विजय सिंह तथा वरिष्ठ मण्डल चिकित्साधिकारी अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. अमित गुप्ता द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है, जिसका लाभ अन्य क्षेत्रीय रेलवे के रोगी भी उठा रहे हैं। दोषपूर्ण खान-पान व शारीरिक निष्क्रियता के कारण हड्डियों के कमजोर होने तथा ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी के कारण हड्डी की बीमारियों में तेजी से वृद्धि हो रही है। बीएमडी टेस्ट द्वारा हड्डियों में कैल्सियम का मापन करने से हड्डी के कमजोर व फ्रैक्चर होने के खतरे की पहले ही जानकारी हो जाती है जिससे समय पर इसकी रोकथाम व इलाज किया जा सकता है।"
इस स्वास्थ्य कार्यक्रम में बरेका के वरिष्ठ मण्डल चिकित्साधिकारी डा. विजय सिंह, वरिष्ठ मण्डल चिकित्साधिकारी, डा. मधुलिका सिंह, डा. प्रेक्षा पाण्डेय, डा. मंजुषा रानी लाल के अतिरिक्त डा. रितु गर्ग, डा. शैलेन्द्र कुमार, डा. चन्द्र प्रकाश सिंह ने भी अस्थि रोग प्रबंधन पर अपने विचार व्यक्त किए। अस्थि खनिज घनत्व (बीएमडी) परीक्षण शिविर में बीएमडी टेस्ट दुर्गेश नन्दन श्रीवास्तव ,ईसीजी टेक्नीशियन द्वारा किया गया। मुख्य नर्सिंग सुपरिटेन्डेन्ट कमला श्रीनिवासन व अंजना टौड ने भी अस्थि खनिज घनत्व (बीएमडी) परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस स्वास्थ्य शिविर में लगभग 75 व्यक्तियों ने बीएमडी टेस्ट कराकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें