प्रभु यीशु जन्म की गवाह बनेगी 24 दिसंबर की सर्द रात
Varanasi (dil India live). देश दुनिया में क्रिसमस की तैयारियां अब पूरी हो चली है। 24 दिसंबर की सर्द रात यीशु जन्म के मंचन की गवाह बनेगी। मध्यरात्रि में होने वाला यह आयोजन रात 10.30 से शुरू हो जायेगा जो मध्यरात्रि तक चलेगा। इसी के साथ मसीही समुदाय प्रभु यीशु की जहां आराधना करके क्रिसमस पर्व की अगवानी करेगा वही क्रिसमस का यह पर्व नव वर्ष 2026 के स्वागत के दौरान फिर 31 दिसंबर की रात पूरी दुनिया में एक जुट होगा। वाराणसी में कैथोलिक चर्च का अंतिम आयोजन 2 जनवरी तक जारी रहेगा। 3 जनवरी से सभी मिशनरी स्कूल खुल जाएंगे। इस समय गिरजाघरों के साथ ही साथ डोर टू डोर कैरोल सिंगिंग का आयोजन मसीही घरों व कालोनियों में चल रहा है।
सेंट मैरीज महागिरजा में सजी चरनी
24 की शाम यीशु जन्म के मंचन संग देश-दुनिया का मसीही समुदाय प्रभु यीशु की जहां आराधना करके क्रिसमस पर्व की अगवानी करेगा वही क्रिसमस की तैयारी पूरी कर ली गई है। क्रिसमस मनाने को शहर बनारस तैयार है। वाराणसी धर्मप्रांत के अध्यक्ष, बिशप डॉ. यूजीन जोसेफ की अगुवाई में महागिरजा व बिशप हाउस में भी झांकी तैयार की गयी है। बिशप ने कहा कि क्रिसमस अमन और एकता के लिए जाना जाता है। हर बार हम लोग कोशिश करते हैं कि क्रिसमस पर कुछ नया करें। बिशप ने विभिन्न बीमारियों आपदाओं एवं हादसों में निधन हुए लोगों के लिए प्रार्थना भी की है।
24 दिसम्बर की शाम महागिरजा समेत तमाम चर्चाे में रात 10.30 बजे से प्रार्थना सभा का आयेजन किया जाएगा। रात 12 बजते ही फिजा में गूंजेगा..मैरी क्रिसमस, हैप्पी क्रिसमस। शहर के गिरजाघर व चर्च सजधज कर तैयार हैं। मैत्री भवन के निदेशक फादर फिलीप डेनिस ने बताया कि क्रिसमस के दिन जग का राजा ईसा मसीह धरती पर एक गरीब बालक के रूप में जन्मे थे। इसलिए भी इस पर्व को हम सब अमन, एकता और सादगी के साथ मनाते हैं।
होगी आराधना, गूंजेगा कैरोल
सेंट मेरीज महागिरजा में बिशप यूजीन जोसेफ जहां आराधना करायेंगे तो तेलियाबाग सीएनआई चर्च में पादरी आदित्य कुमार, चर्च ऑफ बनारस में पास्टर बेनजान, लालचर्च में पादरी इकबाल मसीह, सीएनआई सेंट पॉल चर्च सिगरा में पादरी संजय दान, सेंट बेटल फुल गॉस्पल चर्च में पास्टर एंड्रू थामस, विजेता प्रेयर मिनिस्ट्रीज में पास्टर अजय कुमार यीशु मसीह के आगमन की अगवानी करेंगे। सेंट जांस लेढूपुर में फादर हेनरी, सेंट जांस महरौली में फादर सुसाई राज, ईश माता मंदिर शिवपुर में फादर राजा, ईसीआई चर्च में पास्टर दशरथ पवार व नवीन ज्वाय तो सेंट थॉमस चर्च में पादरी न्यूटन आराधना करायेंगे। सेंट जोसफ चर्च लोहता, फातेमा चर्च मवैया में भी क्रिसमस की तैयारियां पूरी हो गयी हैं।
तेलियाबाग सीएनआई चर्च में क्रिसमस के कार्यक्रम लगातार जारी है। पादरी आदित्य कुमार ने बताया कि पिछले दिनों चर्च में कैंडल लाइट सर्विस (Candle light Sarvice) हुई। जिसमें प्रभु यीशु की स्तुति की गई। padri Aditya Kumar ने इस दौरान कहा कि प्रभु यीशु ने खुद को जगत की ज्योति बताया है। इस दौरान फिज़ा में कैरोल सिंगिंग, तेरा हो अभिषेक अमन के राजकुमार...गूंज उठा। कार्यक्रम संयोजक: निखिल विलियम, एनोस लुकस और एड्रिना हेब्रोन, पादरी आदित्य कुमार की अगुवाई में सभी चर्च मेम्बर्स हाथों में कैंडल लेकर चर्च से बाहर आए और प्रभु यीशु के आगमन की चर्चा की। ऐसे ही आगमन के चौथे इतवार को क्रिसमस ड्रामा और क्रिसमस ट्री का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहां यीशु मसीह के जन्म की झांकी सजाई गई वहीं उनके जन्म को एक खूबसूरत नाट्य के जरिए अभिव्यक्त किया गया। आयोजन में पूनम आदित्य, रवि चरन, श्वेता डेविड और कुशल प्रकाश, सैमुअल सुदेश, एकता रोज़ारियो, नेहा डेविड, अभिषेक लाल, सनी आदि मौजूद थे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें