बुधवार, 5 अगस्त 2026

BLW Varanasi Uttar Pradesh News 5 August 2026: BLW में लगा विशाल स्वैच्छिक blood donation camp

शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के सहयोग से लगा रक्तदान शिविर

मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा सहित 41 लोगों ने किया रक्तदान
BLW Varanasi Uttar Pradesh August 2026


  • F. Farouqi / Ajit Singh rajput 

dil india live (Varanasi). बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के केंद्रीय चिकित्सालय द्वारा 5 अगस्त बुधवार को शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, वाराणसी के सहयोग से केंद्रीय चिकित्सालय सभागार (सेमिनार हॉल) में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रातः 08:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक आयोजित इस शिविर में बरेका के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 41 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बरेका के प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर का प्रथम रक्तदान कर्मचारी परिषद के सदस्य अमित कुमार ने किया। इसके पश्चात मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, यांत्रिक-II, ऋतुराज एवं उप मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, इंजन, पंकज सक्सेना सहित अनेक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान कर दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।

इस अभियान की विशेष उपलब्धि यह रही कि टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य सुभाष चंद्र यादव एवं इंस्ट्रक्टर राजीव कुमार वर्मा के विशेष सहयोग से एक्ट अप्रेंटिस के लगभग 10 प्रशिक्षुओं ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व, नियमित रक्तदान से होने वाले स्वास्थ्य लाभ तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के विषय में भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। शिविर के सफल संचालन में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार मौर्य तथा नर्सिंग स्टाफ की कमला श्रीनिवासन, प्रतिभा कुमारी एवं उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक प्रभारी जितेंद्र पटेल एवं उनकी टीम ने रक्त संग्रहण की संपूर्ण प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

रक्तदान अभियान के दौरान बरेका कर्मचारी परिषद के सदस्य अमित कुमार, मनीष कुमार सिंह, श्रीकांत यादव, संतोष कुमार यादव एवं धर्मेंद्र कुमार सिंह पूरे समय उपस्थित रहकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते रहे।


health news BLW Varanasi Uttar Pradesh August 2026

शिविर में कई प्रेरणादायी उदाहरण भी देखने को मिले। केंद्रीय चिकित्सालय में कार्यरत नंदलाल सिंह यादव ने अपना तीसरा रक्तदान किया, जबकि भंडार विभाग के सुधीर कुमार ने 33वाँ रक्तदान कर सभी के लिए प्रेरणा प्रस्तुत की। वहीं स्टोर डिपो के मुकेश कुमार सिंह ने कर्मचारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने में सक्रिय योगदान दिया।

अंत में जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय, सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों तथा रक्तदाताओं के प्रति सफल आयोजन में उनके अमूल्य सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि ऐसे जनहितकारी अभियान समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है

कोई टिप्पणी नहीं: