रविवार, 23 अगस्त 2026

Kazi-E-Shahar Banaras Maulana Jamil Ahmed qadri ka ऐलान: रवायतों संग निकलेगा ईद मिलाद-उन-नबी का जुलूस

जुलूस में न बजाएं डीजे, दुनिया को दिखाएं इस्लाम अमन पसंद व सादगी भरा मज़हब-शहर काजी

dil india live (Varanasi). 9 रबीउन्नूर शरीफ (1448 हिजरी) 23 August 2026 इतवार को बाद नमाज़ ए ज़ोहर काज़ी-ए-शहर मौलाना जमील अहमद क़ादरी की सदारत में मर्कज़ी दारुल कज़ा अश्फाक नगर में 12 रबीउन्नूर के जुलूस के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी सरपरस्ती हाजी अब्दुल अज़ीम ने फरमाई। बैठक में कसीर तादाद में उलमा ए केराम, अइम्मा ए मसाजिद व मुअज़्ज़िज़ीन शरीक हुए और मुफीद मश्वरों से नवाज़ा। 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हर साल कि तरह इस साल भी जुलूस ए मुहम्मदी अपनी पुरानी रिवायात के मुताबिक़ सुन्नी जमइय्यतुल उलमा रेवड़ी तालाब बनारस के ज़ेरे एहतेमाम काज़ी-ए-शहर मौलाना जमील अहमद क़ादरी की कयादत में बतारीख़ 26 अगस्त 2026 ईसवी बरोज़ बुध बाद नमाज़ ए फज्र 6.30 पर अज़हरी मैदान रेवड़ी तालाब मैदान से निकलेगा। 

इन रास्तों से गुजरेगा जुलूस 

जुलूस अपने पुराने रास्तों भेलुपूर, गौरीगंज, रवींद्रपूरी, शिवाला, सोनारपुरा, पाण्डेय हवेली, मदनपुरा, गोदौलिया, ज्ञानवापी, चौक, बुलानाला, मैदागिन, कबीरचौरा, पियरी, नई सड़क, गिरजाघर होता हुआ वापस अज़हरी मैदान रेवड़ी तालाब में काज़ी-ए-शहर की दुआ पर खत्म होगा।

इन बातों पर दें खास तवज्जो 
जुलूस में अदब व एहतराम और शाइस्तगी के साथ दुरूद ए पाक व नात ए पाक पढ़ते हुए चलें। जुलूस में गाड़ियां कम से कम लाएं और तेज़ आवाज़ वाले माइक और डीजे वगैरह का इस्तेमाल हरगिज़ ना करें। हम अपने अमल से सभी को यह बताएं कि इस्लाम अमन पसंद व सादगी भरा मज़हब है। झंडा इस्लामी लें और यह ख्याल करें कि गैर मुल्की न हो। गैर ज़रूरी नारों से परहेज़ करें। झंडे में लोहे, स्टील वगैरह के पाईप का इस्तेमाल ना करें। खाने पीने की चीजें एहतेयात से तक़सीम करें, फेंक कर ना बांटें, हाथों में दें।
Kazi-E-Shahar, Banaras, Maulana Jamil Ahmed qadri

कोई टिप्पणी नहीं: