रविवार, 23 अगस्त 2026

Eid miladunnabi news 23 August 2026: ईद मिलाद-उन-नबी के जश्न को अब यह गए गिनती के दिन

रोशनी से जगमगाएंगी मस्जिदें और घर, सज गया सजावटी सामानों का बाजार


dil india live (Varanasi). ईद मिलाद-उन-नबी के जश्न को अब गिनती के दिन रह गये हैं, पूर्वांचल भर में सजावट का काम शुरू हो गया है। वाराणसी, जौनपुर आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, मिर्ज़ापुर, भदोही, गोरखपुर, श्रावस्ती, सोनभद्र, देवरिया आदि जिले में सजावट का काम शुरू हो गया है। रोशनी से मुस्लिम इलाकों की मस्जिदें नबी की पैदाइश की पूर्व संध्या 11 रबीउल अव्वल को जगमगा उठेंगी। नूर नबी बुक डिपो के रेयाज अहमद नूर बताते हैं कि पूर्वांचल भर में मुम्बई वाया बनारस से ही सजावटी सामान सप्लाई होता है। 

आकर्षित कर रहे स्टाइलिश झंडे, झालर व बैज 

सजावटी सामानों का बाजार वाराणसी में सज गया है। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में तैयारियां तेज हो गई हैं। अर्दली बाज़ार, पक्की बाजार, नई सड़क, दालमंडी, बड़ी बाजार, पीली कोठी, लोहता, मदनपुरा, पड़ाव और रामनगर समेत विभिन्न इलाकों में सजावट और धार्मिक सामग्री की दुकानें सज गई हैं। बाजारों में स्टाइलिश झंडे, झालर, बैज और अन्य सजावटी सामान लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।

ईद मिलाद-उन-नबी को लेकर मस्जिदों में भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मस्जिदों को विद्युत झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। पर्व के अवसर पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी जिससे पूरा इलाका रोशनी से जगमगाता नजर आएगा।

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर दालमंडी क्षेत्र में देर रात तक जुलूस के भ्रमण की तैयारियां भी की जा रही हैं। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और बाजारों में खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया है। मुश्ताक अहमद ने बताया कि खास बात यह है कि इस बार झंडे, बैज, बिल्ले और सजावट के अन्य सामानों के दामों में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। दुकानदारों के मुताबिक, ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए सामान सामान्य कीमतों पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। पर्व को लेकर बाजारों में धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है। हालांकि दालमंडी चौड़ीकरण के चलते हुए ध्वस्तीकरण से इंतजामिया अंजुमनों के सामने तमाम तरह की चुनौतियां हैं। आसपास की गलियों में मलवा, गंदगी, सीवर जाम आदि के बीच इतना बड़ा पर्व कैसे मनाया जाए। इससे इतर सरफराज अहमद कहते हैं कि नबी का जश्न है वो खुद इंतजाम करना लेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: