सामाजिक न्याय के महान योद्धा थे स्व. पी.एन. सिंह यादव-डाॅ. सुधा यादव
डीएवी में आयोजित संगोष्ठी में भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य ने रखे विचार
dil india live (Varanasi). वाराणसी 25 अगस्त को डी.ए.वी. पी.जी. काॅलेज DAV PG College में मंगलवार को महाविद्यालय के पूर्व प्रबन्धक एवं सामाजिक न्याय के योद्धा स्व. पी.एन. सिंह यादव (PN Singh Yadav) की 22वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केन्द्रीय चुनाव समिति की सदस्य (पूर्व सांसद) डाॅ. सुधा यादव ने कहा कि स्व. पी.एन. सिंह यादव सही मायने में सामाजिक न्याय के महान योद्धा थे, जिन्होंने शिक्षा को माध्यम बनाकर पिछड़ों, वंचितों को समाज में बराबरी का अधिकार मिले, इसकी लड़ाई लड़ी और अपनी जान भी गंवा दी।
मुख्य अतिथि नेे कहा कि हमारी सरकार विगत एक दशक में बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं, जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर सामाजिक न्याय की अवधारणा को और शक्ति प्रदान कर रही है। अंत में उन्होंने काॅलेज में सामाजिक न्याय के योद्धा स्व. पी.एन. सिंह यादव की मूर्ति न होने पर खेद भी जताया और अगले वर्षों में काॅलेज प्रबंधन से उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने की आशा जताई।
इसके पूर्व डाॅ. सुधा यादव, मंत्री/प्रबन्धक अजीत कुमार सिंह यादव एवं अन्य विशिष्टजनों द्वारा स्व. पी.एन. सिंह यादव के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। इस अवसर पर अजीत कुमार सिंह यादव ने मुख्य अतिथि डाॅ. सुधा यादव का स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर अभिनन्दन किया। स्वागत भाषण उपप्राचार्य प्रो. संगीता जैन, संचालन डाॅ. पारूल जैन एवं धन्यवाद ज्ञापन का0 प्राचार्य प्रो. मिश्री लाल ने दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष हरिबंश सिंह, उपप्राचार्य प्रो. राहुल, प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, डाॅ. डाॅ. आहूति सिंह, डाॅ. राजेश झा, डाॅ.ऐश्वर्या उपाध्याय, राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक यादव, सुमित यादव, चन्द्रजीत यादव, सत्यनारायण सिंह ‘छोटू‘ सहित समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें। पुण्यतिथि के अवसर पर डी.ए.वी. इण्टर काॅलेज में भी पूर्व प्रबन्धक को अध्यापकों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें